एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: CM बघेल का दावा- BJP शासन में बने सबसे ज्यादा चर्च, भागवत को गलत जानकारी दे रहे रमन सिंह

Durg: सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि 15 साल लगातार BJP सरकार रही. मोहन भागवत को चर्चों की सूची चाहिए तो मैं उपलब्ध करा देता हूं. ठगने का काम रमन सिंह ने किया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ में पिछले 15 सालों में बीजेपी की सरकार में सबसे ज्यादा चर्च बने हैं और उन्होंने यह भी कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Former Chief Minister Raman Singh) ने शायद इसकी जानकारी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) को नहीं दी है.

दरअसल सीएम भूपेश बघेल दुर्ग (Durg) जिले के दौरे पर थे जहां उन्होंने भिलाई के राधिका नगर में राजीव भवन का भूमि पूजन किया. साथ ही खुर्सीपार स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में छत्तीसगढ़ ओलंपिक के समापन पर पहुंचे. यहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले 15 सालों में सबसे ज्यादा चर्च बने हैं. बीजेपी की सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है.

भागवत को दी गई गलत जानकारी-सीएम 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भूमि पूजन के बाद मंच से देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भी याद किया. उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को नेहरू का वृतांत सुनाया. इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पत्रकारों से रूबरू हुए. पत्रकारों ने सीएम से मोहन भागवत द्वारा दिए गए उस बयान के बारे में पूछा जिसमें मोहन भागवत ने कहा था कि छत्तीसगढ़ में पिछले 3 सालों में सबसे ज्यादा धर्मांतरण हुए हैं और 2023 में ठगने वालों से सावधान रहें. इस सवाल पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि 15 साल लगातार बीजेपी की सरकार रही है. डॉ रमन सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे, सबसे ज्यादा चर्च उनके कार्यकाल में बने हैं, यदि मोहन भागवत को चर्चों की सूची चाहिए तो मैं उपलब्ध करा देता हूं. मोहन भागवत को छत्तीसगढ़ के बारे में गलत जानकारियां दी जा रही हैं.

ठगने का काम किया रमन सिंह ने-सीएम
वहीं भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि 15 सालों तक बीजेपी की सरकार और रमन सिंह ने सिर्फ और सिर्फ आम जनता के साथ-साथ महिलाओं, युवाओं और किसानों को ठगने का काम किया है. बीजेपी सिर्फ ठगने का काम करती रही है. 15 सालों तक बीजेपी की सरकार रही. ठगने का काम उनके चेले डॉ रमन सिंह ने किया है. 

क्या कहा था आरएसएस प्रमुख भागवत ने
इससे पहले दिन में भागवत ने छत्तीसगढ़ के अपने चार दिवसीय दौरे की शुरुआत करते हुए जशपुर में एक कार्यक्रम के दौरान आदिवासियों से उन लोगों से बचने की अपील की जो उनके भोलेपन का फायदा उठाकर उन्हें ठगने की कोशिश करते हैं. भागवत का यह बयान तब आया है जब राज्य की मुख्य विपक्षी दल बीजेपी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस शासन में धर्मांतरण की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है.  

Chhattisgarh में आने वाली हैं सर्द हवाएं, पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, जानिए-कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget