एक्सप्लोरर

Dantewada News: दंतेवाड़ा में दिखा दुनिया के सबसे छोटे प्रजाति का हिरण, सिर्फ 3 किलो है वजन

Chhattisgarh News: जंगल में इस हिरण को देख पाना आसान नहीं होता, बैलाडीला के पहाड़ियों में होने की जानकारी अब तक वन विभाग को भी नहीं थी.

Dantewada Forest: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बेहद दुर्लभ प्रजाति का हिरण देखा गया है. बताया जा रहा है कि यह हिरणों की सबसे छोटी प्रजाति का हिरण है. इसकी लंबाई 57.5 सेंटीमीटर होती है और वजन सिर्फ 3 किलो के आसपास होता है. यह हिरण अधिकतर रात में निकलता है और बहुत मुश्किल से देखने को मिलता है.

खास बात यह है कि इसे देखने के लिए वन विभाग ने ट्रैप कैमरा भी लगाया है. लेकिन आज तक इनकी तस्वीरें इस ट्रैप कैमरा में कैद नहीं हो पाईं. लेकिन गुरुवार सुबह इस खास प्रजाति के हिरण को घायल अवस्था में शहरी क्षेत्र में देखा गया, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने हिरण का ईलाज करवाया. इसके बाद वापस दंतेवाड़ा के बैलाडीला के घने जंगलों में छोड़ दिया गया.

प्रदेश में पहली बार दिखा दुर्लभ प्रजाति का हिरण

जानकार बताते हैं कि यह हिरण अत्यंत दुर्लभ प्रजाति का है. इंडियन माउस डियर (इंडियन स्पॉटेड शेवरोटेन) जिसका वैज्ञानिक नाम मोसियोला इंडिका है. यह विश्व की सबसे छोटी हिरण की प्रजाति मानी जाती है. दुर्लभ प्रजाति के हिरण देश में बेहद कम ही जगह में देखे गए हैं. वहीं छत्तीसगढ़ में पहली बार इस हिरण को देखा गया है.

जंगल में इसे देख पाना आसान नहीं होता, बैलाडीला के पहाड़ियों में होने की जानकारी अब तक वन विभाग को भी नहीं थी. हालांकि वन विभाग ने जरूर यहां के वन्य जीव जंतुओं के लिए ट्रेप कैमरा जरूर लगाया है. लेकिन इसमें भी कभी इस छोटी प्रजाति के हिरण की तस्वीरें कैद नहीं हुईं. खास बात यह है कि बैलाडीला में इससे पहले दुर्लभ प्रजाति का सांप भी देखा गया था. जानकारों का कहना है कि बैलाडीला के फॉरेस्ट एरिया में इस तरह के प्रजाति के वन्यजीवों के संरक्षण की खास जरूरत है.

छत्तीसगढ़ में गोमूत्र की खरीदी शुरू, सीएम बघेल बने पहले विक्रेता, पांच लीटर के मिले 20 रुपये

घायल हिरण का किया गया इलाज

वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि बैलाडीला के शहरी क्षेत्र में हिरण के भटकने की जानकारी मिलने के बाद फॉरेस्ट रेंजर आशुतोष मांडवा अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे. वो हिरण को वन विभाग के ऑफिस लेकर लाए. उसके बाद रायपुर जंगल सफारी के पशु चिकित्सक से परामर्श लेकर बचेली के पशु चिकित्सक से हिरण की जांच करवाई गई. हिरण थोड़ा घबराया हुआ और चोटिल था. इसलिए पशु चिकित्सक से उसका उपचार करवाने के बाद उसे घने जंगलों में छोड़ दिया गया.

Chhattisgarh Corona Update: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में मिले 491 नए कोरोना केस, इन जिलों ने बढ़ा दी है स्वास्थ विभाग की चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget