एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ट्रेनिंग सेंटर पर गिरी बिजली, प्रशिक्षण ले रहे CRPF के दो जवानों की मौत

Dantewada News: दंतेवाड़ा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से सीआरपीएफ के दो जवानों की मौत हो गई. यह घटना शुक्रवार को जिले के बारसूर थाना क्षेत्र में स्थित प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण के दौरान हुई.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थित अर्द्धसैनिक बल के नक्सल विरोधी प्रशिक्षण केंद्र पर शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवानों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना अपराह्न करीब तीन बजे हुई जब जिले के बारसूर थाना क्षेत्र में स्थित प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण सत्र चल रहा था. उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ की 111वीं बटालियन के कॉन्स्टेबल महेंद्र कुमार और एस. एस. आलम आकाशीय बिजली गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए.

अधिकारी ने बताया कि दोनों को एम्बुलेंस से दंतेवाड़ा अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि कुमार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले थे जबकि आलम झारखंड के साहिबगंज के निवासी थे.

उन्होंने बताया कि उनके परिवारों को इस त्रासदी के बारे में सूचित कर दिया गया है. पुलिस ने बताया कि पड़ोसी बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की इसी तरह की घटना में सीआरपीएफ के जवान की मृत्यु हो गयी थी.

ये भी पढ़ें- बच्चियों ने स्कूल के लिए शिक्षक मांगा, DEO बोले- 'जेल भेज दूंगा', अब रोते हुए छात्रा का वीडियो वायरल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget