एक्सप्लोरर

Corona Update Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में कोरोना ने मचाया कोहराम, सामने आए 4574 नए मामले

सोमवार को छत्तीसगढ़ में कोरोना के 4574 नए मामले सामने आए हैं. कोरोना के इन नए मामलों के साथ छत्तीसगढ़ में अब कोरोना के मामलों की संख्या 10,64,290 पहुंच गई है.

Corona Update Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ते जा रही है. कोरोना के साथ-साथ इसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे हैं. सोमवार को छत्तीसगढ़ में कोरोना के 4574 नए मामले सामने आए हैं. कोरोना के इन नए मामलों के साथ छत्तीसगढ़ में अब कोरोना के मामलों की संख्या 10,64,290 पहुंच गई है. वहीं राज्य में कोरोना की पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 12.02 प्रतिशत पर पहुंच गई है. छत्तीसगढ़ में अब कोरोना के 31,960 एक्टिव केस हो गए हैं.

रायपुर में कोरोना मचा रहा कोहराम
कोरोना के कारण सबसे बुरा हाल राजधानी रायपुर का हुआ है. जहां सोमवार को 1208 नए मामले सामने आए हैं. वहीं दुर्ग में 751, कोरबा में 385, रायगढ़ में 354, बिलासपुर में 244, राजनंदगांव में 231, जंजगीर-चंपा में 142 और जशपुर में 136 नए मामले सामने आए हैं. कोरोना के लगातार बढ़ते मामले राज्य सरकार और यहां रहने वाले लोगों के लिए चिंता का सबब बने हुए हैं.

टीका नहीं लगवाने वालों की हुई मौत
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के साथ  कोरोना से मौत (Coronavirus In India) के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं. पिछले 16 दिनों में 54 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है. इसमें से अधिकांश वो लोग हैं जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सोमवार को बताया कि रविवार को 7 लोगों की मौत हुई है,  इनमें से 5 लोगों ने कोविड वैक्सीन (Anti Covid Vaccine) की डोज नहीं ली थी. दो लोगों ने डबल डोज ली थी लेकिन दूसरे रोगों से पीड़ित होने और अन्य परेशानियों के कारण उनकी मृत्यु हुई. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 3 दिन पहले 5 लोगों की मृत्यु हुई थी उनमें से 4 लोग ऐसे थे जिन्होंने टीके की एक भी खुराक नहीं ली थी. यह अब स्पष्ट हो रहा है कि जिन लोगों ने कोविड वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगाई है, उन लोगों की ही मौतों के मामले अधिक सामने आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh Night Curfew: नाइट कर्फ्यू में घूम रहे बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर: पीएम आवास योजना के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, बीजेपी ने FIR दर्ज करने की मांग की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम

वीडियोज

US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Chitra Tripathi: 'हैट्रिक' पर योगी 'ओके'...शुभ-अशुभ में फंसे अखिलेश! | UP Election | Akhilesh Yadav
UP Elections 2027: Akhilesh Yadav का चुनाव लड़ने से इनकार...BJP ने किया पलटवार! | Chaar Ki Chaal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget