एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Coronavirus Cases: छत्तीसगढ़ के इस संभाग में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, किस जिले में हैं कितने पॉजिटिव केस?

Coronavirus Cases: कोविड संक्रमित मरीज के इलाज की सारी व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है, हालांकि स्वास्थ विभाग के अधिकारियों ने कोरोना केस को लेकर चिंता जताई है.

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ते ही जा रही हैं. पिछले कुछ दिनों में ही एक्टिव केस के आंकड़े 200 के पार पहुंच गए हैं. संभाग के सातों जिलों में ही कोरोना केस बढ़ रहे हैं. और सबसे ज्यादा कांकेर,कोंडागांव, बीजापुर और दंतेवाड़ा में कोरोना विस्फोट हुआ है हालांकि पिछले दिनों में कोरोना से संक्रमित एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है, लेकिन बढ़ते आंकड़ों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने चिंता  जताई है.

वहीं कोरोना से बचने के लिए पूरे बस्तर संभाग में किसी तरह से कोई सावधानी नहीं बरती जा रही है, हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पतालों में इलाज के लिए सारी तैयारियां पूरी कर रखने की बात कह रहे हैं, लेकिन कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए किसी तरह की नियमों का पालन लोगों को नहीं करवाया जा रहा है, जिसकी वजह से कोरोना महामारी के फैलने का खतरा बना हुआ है.

सबसे ज्यादा इस जिले में हैं एक्टिव केस

स्वास्थ विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक शनिवार रात को बस्तर संभाग के कांकेर जिले में सबसे ज्यादा एक्टिव केस मिले हैं, वर्तमान में कांकेर में 86 एक्टिव मरीज हैं, वही कोंडागांव में 37, दंतेवाड़ा में 35 ,बीजापुर में 38, नारायणपुर में 16 ,सुकमा में 5 और बस्तर जिले में 1 एक्टिव केस है, कुल मिलाकर बस्तर संभाग के 7 जिलों में 218 एक्टिव केस है, हालांकि स्वास्थ विभाग का कहना है कि इसमें से अधिकांश मरीज को होम आइसोलेट किया गया है और कुछ लोगों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है.

कोविड संक्रमित मरीज के इलाज की सारी व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है, हालांकि स्वास्थ विभाग के अधिकारियों ने बढ़ रहे कोरोना के एक्टिव केस को लेकर चिंता जताई है. इधर बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए शासन प्रशासन के द्वारा बस्तर संभाग में इससे सावधानी बरतने के लिए कोई दिशानिर्देश जारी नहीं किए हैं.

 पूरे संभाग में ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है और ना ही मास्क का पालन करवाया जा रहा है, वहीं अस्पतालों में भी सावधानी बरतने के लिए इन नियमों की अनदेखी की जा रही है, हालांकि संभाग के सातो जिलो में कोविड  वैक्सीन के दो डोज लग जाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन अभी भी 60% से ज्यादा लोगों को बूस्टर डोज नहीं लग पाया है, फिलहाल बढ़ते मामले को लेकर प्रशासन के अधिकारी इसकी रोकथाम के लिए सख्ती बरतने की बात कह रहे हैं, और खासकर जहां कोरोना संक्रमण फैलने का ज्यादा खतरा बना होता है, वहां नियमों का पालन कराने के लिए आदेश जारी करने की  बात कह रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget