एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: रमन सिंह ने बोले- 'सत्य परेशान हो सकता है लेकिन...', आय से अधिक संपत्ति मामले में सियासत तेज

Chhattisgarh Politics: आय से अधिक संपत्ति मामले में कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को क्लीनचिट दे दी है, लेकिन कांग्रेस अभी भी रमन सिंह पर हमलावर है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (Raman Singh) को बिलासपुर हाईकोर्ट (Bilaspur High Court) से बड़ी राहत मिली है. आए से अधिक संपत्ति मामले में रमन सिंह को हाईकोर्ट ने क्लीनचिट दे दी है लेकिन इस पर अब भी सियासत जारी है. कांग्रेस (Congress) ने रमन सिंह पर 10 साल में 11 गुना संपत्ति बढ़ने के फार्मूला को लेकर सवाल उठाया तो रमन सिंह ने इसे राजनीति से प्रेरित आरोप बताया है.

बिलासपुर हाईकोर्ट से रमन सिंह को बड़ी राहत

दरअसल बुधवार को बिलासपुर हाईकोर्ट की डबल बेंच ने रमन सिंह के आय से अधिक संपत्ति मामले सुनवाई की. इसको डबल बेंच ने तथ्यहीन, निराधार और राजनीति से प्रेरित बताकर खारिज कर दिया. इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राहत की सांस ली है. बुधवार को रायपुर में रमन सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस मामले की जानकारी दी, उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा.

'सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं

बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज माननीय उच्च न्यायालय ने मेरे ऊपर आय से अधिक संपत्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला दिया है. पिछले लंबे समय से कांग्रेस ने इस मामले में मेरे ऊपर गंभीर आरोप लगाया गया, उस समय भी मैंने कहा था कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं. उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के इस फैसले से दूध का दूध और पानी का पानी हो गया और मैं दावे के साथ कहता हूं कि कांग्रेस द्वारा मेरे ऊपर लगाये अन्य आरोप भी राजनीति से प्रेरित और तथ्यहीन हैं जिनका अन्तिम परिणाम भी इसी तरह आयेगा.

'10 साल में कैसे बढ़ी 11 गुना संपत्ति'

इधर, कांग्रेस ने रमन सिंह पर फिर से सवाल उठाया है. कांग्रेस का कहना है कि तकनीकी आधार पर भले ही उनको राहत मिल गई हो लेकिन नैतिकता के आधार पर वो नहीं बच सकते. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह को हाईकोर्ट से भले ही राहत मिल गई हो लेकिन नैतिकता का सवाल आज भी खड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि आपने (रमन सिंह) ऐसा क्या व्यवसाय किया कि आपकी 1 करोड़ की संपत्ति 10 साल में 11 करोड़ रुपए हो गई. उन्होंने कहा कि 10 साल तक आप प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे आपने कोई भी धंधा नहीं किया कोई भी व्यवसाय नहीं किया, सारा समय आपने मुख्यमंत्री के पद के निर्वहन में लगाया तो आपकी संपत्ति 11 गुना कैसे बढ़ी? ये फार्मूला छत्तीसगढ़ की जनता को भी बताना चाहिए ताकि लोग भी अपनी संपत्ति 10 साल में 11 गुना बढ़ा सकें. 

कांग्रेस ने दायर की थी हाईकोर्ट में याचिका

गौरतलब है कि कांग्रेस के नेता विनोद तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच के लिए बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी. याचिका में कहा गया था कि रमन सिंह ने 2008, 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान शपथ पत्र में अपनी संपत्ति छिपाते हुए गलत जानकारी दी थी. इसके लिए याचिकाकर्ता ने सीबीआई जांच की मांग की थी. इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने इसको लेकर कई बार ईओडब्ल्यू और एसीबी में भी शिकायत की थी.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Road Accidents: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों में हुए बड़े सड़क हादसे, स्कूली बच्चों सहित 25 लोगों ने गंवाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget