एक्सप्लोरर

कोई बच्चा पढ़ाई से वंचित ना रहे इसलिए कलेक्टर कर रहे पहल, अब तक स्कूल छोड़ चुके 80 बच्चों की हुई वापसी

शिक्षकों द्वारा शिक्षा के महत्ता की समझाइश दी गई. बच्चों में आगे पढ़ने की इच्छा जागृत हुई. शाला छोड़ने के कारण पढ़ाई में हुए नुकसान की भरपाई अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित कर की जा रही है.

अम्बिकापुर: ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर देखा जाता है कि बच्चे 8वीं-10वीं तक कक्षा पूरी करने के बाद पढ़ाई बीच में छोड़ देते है और काम धंधे में उतर जाते है. वहीं कुछ लोगों को पढ़ने की इच्छा होती है, लेकिन वे आर्थिक स्थिति या अन्य कारणों से पढ़ाई से नाता तोड लेते है. ऐसे में उन्हें भविष्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इस सब बातों को लेकर सरगुजा कलेक्टर काफी गंभीर है. कलेक्टर कुंदन कुमार शिक्षा पर काफी जोर दे रहे है, और उनके मार्गदर्शन में सरगुजा जिले में राजीव गांधी शिक्षा मिशन समग्र शिक्षा अभियान सरगुजा 6 से 14 वर्ष के अभी बच्चों को शाला प्रवेश कराते हुए गुणवतापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है.

अब तक 80 छात्र छात्राओं की स्कूल वापसी
कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर जिले के शाला त्यागी बच्चों का सर्वे कर उन्हे विद्यालयों में प्रवेश कराया जा रहा है, और अतिरिक्त समय देकर उनके पढ़ाई में हुए नुकसान की भरपाई की जा रही है. बता दें कि, अब तक पढ़ाई छोड़ चुके 80 छात्र छात्राओं को पुनः स्कूल में एडमिशन कराया गया है. शिक्षकों द्वारा बच्चे तथा उनके अभिभावकों को शिक्षा को महत्ता की समझाइश दी गई. बच्चों में आगे पढ़ने की इच्छा जागृत हुई. वहीं स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा उनके शाला छोड़ने के कारण पढ़ाई में हुए नुकसान की भरपाई अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित कर की जा रही है.

कोरोना ने प्रभावित किया काम, दो बेटियों ने छोड़ी पढ़ाई
बता दें कि, अम्बिकापुर जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम रामपुर में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में दो छात्राएं संध्या कुमारी और सोनी कुमारी को प्रवेश दिया गया था. उनके पिता छड़ की फैक्ट्री में काम करके अपना व परिवार का गुजर बसर कर रहे थे, लेकिन कोरोना महामारी के प्रभाव ने उनके जीवन को प्रभावित किया. फैक्ट्री बंद हो गया, जिसकी वजह से उनके पिता रामनारायण सिंह को अक्टूबर में अंत में अपने परिवार को लेकर अपने गृह ग्राम जाना पड़ा. इसका प्रभाव बच्चों पर भी पड़ा और उन्हे स्कूल छोड़ना पड़ा. तब उनके स्कूल के प्रधान पाठक रविंद्र कुमार सिंह राणा व कक्षा शिक्षक गीता सराठे उनसे लगातार संपर्क करने का प्रयास करते रहे. वे रामपुर में जिनके घर में किराए से रहते थे, उनके माध्यम से उनसे सम्पर्क हो पाया.

Durg News: बाड़े में बकरियों पर लकड़बग्घों का हमला, 13 की मौत, दहशत में है पूरा गांव

समझाइश के बाद फिर से लिया दाखिला
बच्ची के माता पिता को बच्चियों की शिक्षा के विषय में कक्षा शिक्षिका द्वारा समझाया गया कि, बालिकाओं की कितनी जरूरी है. समझाइश के बाद पिता को कुछ समझ में आया और उन्होंने आश्वासन दिया कि, फरवरी तक वे वापस आ जाएंगे. अंतः फरवरी 2022 का समय आ गया. उनके आने की सूचना मिलते ही पुनः शिक्षकों के द्वारा इनसे संपर्क किया गया और माता पिता द्वारा अपने कहे अनुसार अपनी दोनों बेटियों शाला वापसी कराते हुए स्कूल भेजा गया. अब दोनों छात्राएं स्कूल आने लगी है. स्कूल की सभी शिक्षिकाओं द्वारा उनके अनुपस्थिति के दिनो की पढ़ाई को पूरा कराने का प्रयास किया गया और अप्रैल माह की मुख्य परीक्षा में उन्हे शामिल कराया गया. वर्तमान में दोनों छात्राएं संध्या कुमारी और सोनी कुमारी स्कूल नियमित रूप से कक्षा 8वीं में अध्ययनरत है.

Rajnandgaon News: राजनांदगांव में खुली नगर निगम के दावों का पोल, बारिश के बाद जिला अस्पताल हुआ जलमग्न

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget