एक्सप्लोरर

Ram Mandir: विष्णु देव साय सरकार लोगों को कराएगी रामलला के दर्शन, कैबिनेट बैठक में योजना पर लगी मुहर

Chhattisgarh: विष्णुदेव साय सरकार ने कैबिनेट की बैठक में रामलला दर्शन योजना शुरू करने का फैसला लिया है. इस योजना के तहत हर साल लगभग 20 हजार यात्रियों को रामलला दर्शन के लिए ले जाया जाएगा.

Ramlala Darshan Yojana: अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी को होने जा रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlala Pran Pratishtha) की तैयारियां चल रही हैं. ऐसे समय में छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) सरकार ने प्रदेशवासियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, बुधवार को विष्णुदेव साय सरकार की कैबिनेट बैठक हुई. इस बैठक में सरकार ने रामलला दर्शन योजना शुरू करने का फैसला किया है. साथ ही काशी विश्वनाथ के दर्शन का भी निर्णय लिया गया है. प्रदेश सरकार रामलला दर्शन योजना की शुरुआत 22 जनवरी यानी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन से करने जा रही है. 

रामलला दर्शन योजना के तहत हर साल लगभग 20 हजार यात्रियों को रामलला दर्शन के लिए तीर्थ यात्रा पर ले जाया जाएगा. इस योजना के तहत 18 से 75 साल तक की आयु के लोग तीर्थ यात्रा के चयनित होंगे. रामलला दर्शन योजना के प्रथम चरण में 55 वर्ष से ऊपर के यात्रियों को तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा. इसके बाद अन्य आयु वर्ग के लोगों को भेजा जाएगा. इस पूरी योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल को दी गई है. वहीं पर्यटन विभाग इस योजना के लिए बजट की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा.

हर जिले में जिले में बनेगी रामलला दर्शन समिति
इसके लिए प्रत्येक जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में एक रामलला दर्शन समिति बनेगी. समिति के और चयनित एक निश्चित कोटा के अनुपात के हिसाब से हितग्रहियों का चयन किया जाएगा. जितने भी तीर्थ यात्रियों का चयन किया जाएगा, उनको यात्रा करने के लिए दुर्ग, रायपुर, रायगढ़ और अंबिकापुर रेलवे स्टेशनों पर पहुंचना होगा. इन्हीं रेलवे स्टेशनों से यात्रा की शुरुआत की जाएगी. यात्रा शुरू करने के बाद सभी यात्री पहले अयोध्या पहुंचकर ररामलला के दर्शन करेंगे.

इसके बाद सभी यात्रियों को वाराणसी में एक दिन की यात्रा कराई जाएगी. यहां यात्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के साथ- साथ गंगा आरती देख सकेंगे. इस यात्रा के पहले चरण  में आईआरसीटीसी की ओर से हर हफ्ते एक ट्रेन की व्यवस्था की जाएगी. भविष्य में ट्रेनों की उपलब्धता को देखते हुए लाभार्थियों की संख्या में भी इजाफा किया जाएगा. इस यात्रा की दूरी करीब 900 किलोमीटर की होगी.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh News: सरकारी उपेक्षा से पर्यटकों की पहुंच से दूर कोरिया, सड़क के अभाव में सीता गुफा तक नहीं पहुंच पाते लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget