एक्सप्लोरर

मुकेश चंद्राकर हत्याकांड पर एक्शन मोड में CM विष्णुदेव साय, बोले- 'पत्रकार कानून लाएंगे'

Bijapur Journalist Murder: बीजापुर में एक टीवी पत्रकार की निर्मम हत्या ने कई सवाल पैदा कर दिए हैं. कठिन हालातों में काम करने वाले छत्तीसगढ़ के पत्रकारों की सुरक्षा का मुद्दा उठने लगा है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर (Mukesh Chandrakar) की हत्या पर प्रशासन पर भी सवाल उठने लगे हैं. अब सीएम विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) ने कहा कि राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून लाया जाएगा. अब तक मुकेश हत्याकांड में तीन आरोपियों को पकड़ा जा चुका है. मामले में एसआईटी का गठन कर जांच की जा रही है. 

मीडिया से बातचीत में सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, "निश्चित तौर पर हमारी सरकार पत्रकारों के साथ खड़ी है.हम पत्रकार सुरक्षा कानून भी लाएंगे लेकिन सरकार ने जिस तेजी से काम किया है, वह प्रदेश और देश जानता है. मामले में SIT का गठन किया गया है.''

रॉड से पीटकर की गई थी पत्रकार की हत्या

मुकेश चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया था. सेप्टिक टैंक को तोड़कर उससे शव निकाला गया था. मुकेश को 1 जनवरी के बाद नहीं देखा गया था. उन्हें आरोपी ने मिलने बुलाया था और उसके बाद से वह लापता था. बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने इस हत्याकांड पर  बताया था कि मुकेश चंद्राकर के शरीर पर चोट के निशान हैं. उनके सिर, छाती, पेट और पीठ पर लोहे की रॉड से हमला किया गया था. मुकेश का शव सेप्टिक टैंक में डालकर उसे बंद कर दिया गया था. 

दोषियों के लिए फांसी की मांग

बीजापुर के लोगों में इस घटना पर काफी नाराजगी है और वे आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं. इस घटना में रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके को गिरफ्तार किया गया है. रितेश मुख्य आरोपी है जिसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है.

उधर, मीडिया से बातचीत में सीएम साय ने नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान पर भी बात की है कहा कि एक साल से हमारी सरकार और सुरक्षा बल नक्सवाद से लड़ाई लड़ रहे हैं. अमित शाह जी का संकल्प मार्च 2026 से देश से नक्सलवाद को खत्म करना है. हमें डबल इंजन सरकार का लाभ मिल रहा है उनका संकल्प पूरा होगा.

ये भी पढ़ें- Abujhmad Encounter: नारायणपुर-दंतेवाड़ा की सीमा पर नक्सलियों से मुठभेड़ में DRG जवान शहीद, 4 नक्सली ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget