एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ के पहले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का सीएम बघेल ने किया लोकार्पण, रोज 250 लाख लीटर पानी होगा साफ

Sewerage Treatment Plant: बस्तर प्रवास पर पहुंचे सीएम भूपेश बघेल ने लगभग 54 करोड़ रुपए की लागत से बनाये गए प्रदेश के पहले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण  किया.

Sewerage Treatment Plant: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर से लगे बालीकोंटा को सौगात दी है. बस्तर प्रवास पर पहुंचे सीएम ने लगभग 54 करोड़ रुपए की लागत से बनाये गए प्रदेश के पहले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण  किया. लोकापर्ण से पहले मुख्यमंत्री ने बस्तर की जीवनदायिनी इंद्रावती नदी की आरती और पूजा-अर्चना की. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का अवलोकन कर तकनीकी संबंधी जानकारी भी ली.

प्रदेश के पहले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की जानकारी देते हुए बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने बताया कि बालीकोंटा में अमृत मिशन योजनातंर्गत 25 एमएलडी क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया गया है. दरअसल जगदलपुर शहर  में लगभग 180 लाख लीटर दूषित पानी हर रोज ऐतिहासिक दलपत सागर और इंद्रावती नदी में जाकर मिलता है. इसमें मौजूद बैक्टीरिया, टर्बिडिटी और बढ़े हुए पीएच मान के कारण पानी दलपत सागर और इंद्रावती नदी को प्रदूषित कर देता है. गंदे पानी को शुद्ध करने के लिए लगभग 10 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन के माध्यम से इसे बालीकोंटा में बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया गया है. प्लांट से तीन चरणों में पानी का शुद्धिकरण करने के बाद उसे इंद्रावती नदी में छोड़ा जाएगा.

अमृत मिशन योजना के तहत बने इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से हर रोज 250 लाख लीटर पानी को साफ किया जा सकता है. शुद्धिकरण के बाद इस पानी को वापस इंद्रावती नदी में छोड़ने पर नदी के जलस्तर में आ रही कमी की समस्या से भी निजात मिलेगी. दलपत सागर के 3 नाले, महादेव घाट में 1 नाला, केंद्रीय जेल के पीछे 2 नाले, पावर हाउस में 1 नाला, इंटेक वैल के पास 1 नाला और लक्ष्मी नारायण मंदिर, राजा कब्रगृह के पास 2 नालों से पानी इंद्रावती नदी और दलपत सागर में मिलता है. इन 10 नालों को एक साथ जोड़कर आरसीसी पाइप के जरिए बालीकोंटा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के मेन पंपिंग स्टेशन में लाया जा रहा है.

सरोवरों को प्रदूषित पानी से मिलेगी निजात

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकापर्ण कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में भूपेश बघेल ने कहा कि बस्तर के जनप्रतिनिधियों ने प्लांट को लगाने की मांग की थी. जनप्रतिनिधियों की मांग पर 54 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण किया गया है. इसके निर्माण से बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर और जीवनदायनी इंद्रावती नदी को दूषित पानी से निजात मिलेगी और जगदलपुर शहर स्वच्छता की मिसाल पेश करेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि 2 साल में इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को बनाकर तैयार किया गया है और निश्चित रूप से आने वाले समय में इससे काफी फायदा मिलेगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में भी बनाएं जाएंगे.

Watch: 'यूपी में का बा' गाने का गाना गाकर ही RPN Singh ने दिया जवाब, आज ही बीजेपी में हुए हैं शामिल

Goa Election 2022 : कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए जोसेफ सिकेरा, कलांगुटे से चुनाव लड़ने पर दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget