एक्सप्लोरर

Watch: 'यूपी में का बा' गाने का गाना गाकर ही RPN Singh ने दिया जवाब, आज ही बीजेपी में हुए हैं शामिल

UP Assembly Elections 2022: आरपीएन सिंह ने आज कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी का दामन थामा. अटकलें लगाई जा रही है कि वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.

RPN Singh News: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह (RPN Singh) आज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए. इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस की आलोचना के साथ पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. इसके साथ ही उन्होंने योगी सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने वाले गाने 'यूपी में का बा' का गाने के अंदाज में ही जवाब दिया.

आरपीएन सिंह (RPN Singh) ने कहा, ''भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के निर्माण बा. गुंडागर्दी और गुंडन की समाप्ती बा. बुझी रउआ. कुछ साल पहीले मालूम रहनी न... कौन तरह से गुंडई होत रहल... कवना तरह के बदमाशी होत रहल. सब बंद हो गईल बा न. लोगन के परेशानी बा. बुझनी... लाठी बा, डंडा बा. सोझ रह्अ... न तो पुलिस ठीक कर दीं. डबल इंजन की सरकार और योगी जी ठीक कर दीं.'' नेहा सिंह राठौड़ ने यूपी में का बा गाना गाकर यूपी सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए आरपीएन सिंह ने कहा पहले जो सपने में सोचा जाता था, उसे जमीन पर अब उतारा जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं 32 सालों तक एक पार्टी में रहा और ईमानदारी और मेहनत से अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह किया. लेकिन अब वह वैसी रह नहीं गई जो थी...ना ही वह सोच रह गई है, जब मैंने वहां शुरुआत की थी.’’

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मंत्रिपरिषद के सदस्य रहे आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोड़ने की अटकलें पिछले कुछ समय से लगाई जा रही थी.वह कांग्रेस में अलग-थलग महसूस कर रहे थे.

वह अब तक कांग्रेस में राष्ट्रीय प्रवक्ता और झारखंड के प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे थे. कांग्रेस द्वारा उत्तर प्रदेश के लिए जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची में भी उनका नाम था.

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जारी प्रचार अभियान के बीच आरपीएन सिंह का बीजेपी में शामिल होना कांग्रेस को बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है. सिंह से पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के बड़े ब्राह्मण चेहरे और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद बीजेपी का दामन थाम चुके हैं. वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हैं.

कुशीनगर जिले के पडरौना राजघराने से ताल्लुक रखने वाले आरपीएन सिंह का पूरा नाम कुंवर रतनजीत प्रताप नारायण सिंह है. उन्होंने पडरौना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर वर्ष 1996, 2002 और वर्ष 2007 में जीत दर्ज की थी. इसके बाद वह कुशीनगर से 2009 के लोकसभा चुनाव में जीतकर वह सांसद बने और मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में गृह राज्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली. हालांकि, इसके बाद के चुनावों में उन्हें लगातार हार का ही सामना करना पड़ा. 

RPN Singh Joins BJP: बीजेपी में शामिल हुए आरपीएन सिंह, कांग्रेस को दिया झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

France Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
अगली सुनवाई के बाद बढ़ सकती है खान सर की मुश्किलें, पुलिस ने तैयार की केस डायरी
अगली सुनवाई के बाद बढ़ सकती है खान सर की मुश्किलें, पुलिस ने तैयार की केस डायरी
2026 की तमिल की 7 बेस्ट फिल्में, एक ने कमाया था सबसे ज्यादा प्रॉफिट, जानें OTT पर कहां देखें
2026 की तमिल की 7 बेस्ट फिल्में, एक ने कमाया था सबसे ज्यादा प्रॉफिट, जानें OTT पर कहां देखें
'अगर कप्तान नहीं बनाना तो रिलीज कर दो', इस खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस को दिया अल्टीमेटम
'अगर कप्तान नहीं बनाना तो रिलीज कर दो', इस खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस को दिया अल्टीमेटम

वीडियोज

PM Modi Speech in Seychelles National Assembly:सेशेल्स में छाए पीएम मोदी!
Bollywood News: चर्चा में कृति सेनन और कबीर का रिश्ता, सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं धोखे की अफवाहें! (28.06.26)
DR. Aarambhi: Avantika की खौफनाक साजिश! मासूम Vihan को पूल में गिराकर Aarambhi को करेगी कैद
Huma Qureshi बोलीं- दर्शकों का प्यार सबसे बड़ी जीत, Baby Do Die Do से नई शुरुआत
US Iran War: Hormuz पर ईरान की नई खौफनाक चेतावनी ! | Trump | IRGC | Netanyahu | Latest News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
France Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
अगली सुनवाई के बाद बढ़ सकती है खान सर की मुश्किलें, पुलिस ने तैयार की केस डायरी
अगली सुनवाई के बाद बढ़ सकती है खान सर की मुश्किलें, पुलिस ने तैयार की केस डायरी
2026 की तमिल की 7 बेस्ट फिल्में, एक ने कमाया था सबसे ज्यादा प्रॉफिट, जानें OTT पर कहां देखें
2026 की तमिल की 7 बेस्ट फिल्में, एक ने कमाया था सबसे ज्यादा प्रॉफिट, जानें OTT पर कहां देखें
'अगर कप्तान नहीं बनाना तो रिलीज कर दो', इस खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस को दिया अल्टीमेटम
'अगर कप्तान नहीं बनाना तो रिलीज कर दो', इस खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस को दिया अल्टीमेटम
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
Water Tank Cleaning: पानी की टंकी में बार-बार जम जाती है काई, बस डाल दें इस पेड़ की लकड़ी, दूर हो जाएगी दिक्कत
पानी की टंकी में बार-बार जम जाती है काई, बस डाल दें इस पेड़ की लकड़ी, दूर हो जाएगी दिक्कत
यूपी में देसी गाय की डेयरी खोलने का सुनहरा मौका, सरकार से पाएं 11.80 लाख की तगड़ी मदद
यूपी में देसी गाय की डेयरी खोलने का सुनहरा मौका, सरकार से पाएं 11.80 लाख की तगड़ी मदद
Embed widget