एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Budget 2023: सीएम भूपेश बघेल आज पेश करेंगे अपने कार्यकाल का 5वां बजट, जानिए किसे क्या मिलेगा?

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बतौर वित्त मंत्री पांचवी बार बजट पेश करेंगे. दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री से उनका बजट भाषण शुरू हो जाएगा जिसमें बेरोजगारी भत्ते का प्रावधान हो सकता है.

Chhattisgarh Budget 2023: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर वित्त मंत्री सोमवार को पांचवी बार बजट पेश करेंगे. विधानसभा में सोमवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बजट भाषण शुरू हो जाएगा. इसको सुनने के लिए पूरे प्रदेश की निगाहे टिकी हुई हैं. क्योंकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल का ये आखिरी बजट है और कांग्रेस सरकार के पास वादे पूरे करने का अंतिम मौका है. इसलिए ये बजट कई मायनों में खास माना जा रहा है. दरअसल छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र की 5वीं बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बजट पेश करेंगे.

बताया जा रहा है कि इस साल छत्तीसगढ़ के बजट का आकार 1 लाख 20 हजार करोड़ के आस-पास या इससे ज्यादा का भी हो सकता है. कांग्रेस ने बजट से पहले इसे भरोसे का बजट बताया है. लेकिन इस बजट को राज्य के लाखों अनियमित कर्मचारी नियमितीकरण को लेकर उम्मीद भरी आंखों से देख रहे है. इसके अलावा वेतन वृद्धि की मांग कर रहे कर्मचारियों को भी इस बजट से काफी उम्मीदें है.

बेरोजगारी भत्ते का बजट में हो सकता है प्रावधान

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार इस बार बजट में युवाओं पर फोकस किया जा सकता है. क्योंकि हाल ही में हुए कैबिनेट बैठक में शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देना के प्रस्ताव को हरी झंडी मिली थी. इसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बजट भाषण प्रावधान कर सकते है. हालाकि ये अबतक तय नहीं हुआ है की राज्य में किस आधार पर शिक्षित बेरोजगारों का चयन किया जाएगा और उनको कितना भत्ता मिलेगा?

महंगाई कंट्रोल करने वाला हो सकता है बजट

इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले है. ऐसे में अर्थशास्त्री कह रहे है कि मुख्यमंत्री सभी वर्गो को छूते हुए बजट पेश करेंगे. जैसे कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने अपने बजट में महंगाई कंट्रोल करने वाले प्रावधान किए. उसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ सरकार बजट पेश कर सकती है और इसकी चर्चा तो राजनीतिक गलियारों में भी होने लगी है.

छत्तीसगढ़ के भरोसे का बजट प्रस्तुत होगा

बजट भाषण से पहले रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश ने प्रदेशवासियों के लिए वीडियो संदेश भी जारी किया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट को लेकर कहा है कि हमने सरकार बनते ही महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के संकल्प और न्याय की नीति को आकार देना शुरू कर दिया था. यह प्रदेशवासियों के भरोसे का परिणाम है कि देशभर में मंदी होने के बाद भी छत्तीसगढ़ के बाजारों में रौनक हैं. सबसे कम बेरोजगारी दर छत्तीसगढ़ में है. उन्होंने कहा कि विधानसभा में सोमवार को जो छत्तीसगढ़ के ‘भरोसे’ का बजट प्रस्तुत होगा, वह हमारे प्रदेश के सपनों को एक नई हकीकत देने वाला बजट होगा.'

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Budget: छत्तीसगढ़ में बजट से पहले सीएम का जनता को संदेश, जानें मुख्यमंत्री बघेल के भाषण की ये खास 5 बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget