एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनाव के ऑब्जर्वर बने भूपेश बघेल, टीएस सिंह देव को मिली ये जिम्मेदारी

Chhattisgarh: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है. टीएस सिंह देव को गुजरात का ऑब्जर्वर बनाया गया है.

कांग्रेस (Congress) ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है. वहीं गुजरात (Gujarat) विधानसभा चुनाव में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव (TS Singh Deo) को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है. इसके लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तरफ से नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया है.

विधानसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वर नियुक्तऑब्जर्वर
दरअसल इसी साल के अंत में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी तैयारी में जुट गई है. कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को एक नियुक्ति आदेश जारी किया है. इसमें छत्तीसगढ़ के दो दमदार नेताओं को गुजरात और हिमाचल प्रदेश की कमान सौंपी गई है. इससे पहले भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को यूपी और असम विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया था.

Chhattisgarh News: बारिश का कहर, उफनते नाले के ऊपर कटे पेड़ को पुल बनाकर राशन लाने को मजबूर ग्रामीण, देखें तस्वीर

गहलोत के साथ टीएस, बघेल के साथ पायलट
कांग्रेस के नियुक्ति आदेश में छत्तीसगढ़ और राजस्थान के नेताओं को जिम्मेदारी मिली है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ सचिन पायलेट को हिमाचल प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं गुजरात के लिए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के साथ टी एस सिंहदेव को जिम्मेदारी मिली है. इसके अलावा गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मिलिंद देवड़ा को भी ऑब्जर्वर बनाया गया है. वहीं हिमाचल प्रदेश में पंजाब के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है.

गौरतलब है की असम और यूपी विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी नेताओं को जिम्मेदारी दी गई थी. इस बार भी गुजरात और हिमाचल प्रदेश के राज्य के नेताओं पर पार्टी हाई कमान ने भरोसा जताया है. इससे पहले 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ के 5 मंत्रियों को गुजरात के लोकसभा वार में जिम्मेदारी मिल चुकी है. इनमें उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल को साबरकांठा, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम को अहमदाबाद, खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत को खेड़ा लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई और नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया को सूरत का ऑब्जर्वर बनाया गया है.

Surguja News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल के लोगों को सौगात, 14 जुलाई से शुरू होगी अंबिकापुर-नई दिल्ली ट्रेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
Embed widget