एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: गंगाजल पर GST को लेकर सीएम बघेल और रमन सिंह आमने-सामने, दोनों के बीच वार-पलटवार

Chhattisgarh: सीएम बघेल ने दावा किया है कि केंद्र सरकार गंगाजल में 18 फीसदी GST लगा रही है. वहीं इस दावे को रमन सिंह ने झूठा बताया है और सीएम भूपेश बघेल पर पलटवार किया है.

Chhattisgarh Politics over GST on Gangajal: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले सियासी घमसान मचा हुआ है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह (Raman Singh) का गंगाजल पर जीएसटी के मुद्दे को लेकर एक दूसरे पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स वार-पलटवार जारी है. दरअसल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की बीजेपी सरकार को हिंदू विरोधी बताते हुए बड़ा दावा किया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट  कर कहा है कि गंगाजल पर 18 फीसदी जीएसटी लगाया जा रहा है.

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को  एक्स पर एक पोस्ट करते हुए बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गंगाजल पर 18 फीसदी जीएसटी लगाने जा रही है. इसके आड़ में सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी को सनातन विरोधी बताते हुए जीएसटी लगाने के फैसले को वापस लेने की मांग की है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा "अब गंगाजल पर भी जीएसटी. क्या श्रद्धालु पूजा-पाठ न करें? क्योंकि केंद्र की भाजपा सरकार की मंशा तो ऐसी ही लग रही है. पीएम मोदी सरकार ने चार दिन पहले गंगाजल पर 18 फीसदी जीएसटी लगाने का निर्णय किया है."

सीएम बघेल का बीजेपी पर निशाना
सीएम बघेल ने कहा कि इससे नकली रामभक्त, सनातन संस्कृति के महिमा मंडन का ढोंग करने वाले और गौमाता की रक्षा के नाम पर आतंक फैलाने वालों का चेहरा बेनकाब हो गया है. पीएम मोदी जनभावनाओं का सम्मान करते हुए गंगाजल पर जीएसटी लगाने का निर्णय तत्काल वापस लें. वहीं दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सीएम बघेल के दावे को झूठा बताया है. इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर मां गंगा का अपमान करने का आरोप भी लगाया है.

रमन सिंह ने किया पलटवार
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सीएम भूपेश बघेल के दावे को गलत बताते हुए सीबीआईसी की एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा "दाऊ भूपेश बघेल आपको और कांग्रेस को सनातन से इतनी नफरत क्यों है? पहले गंगाजल की झूठी कसम खाकर सरकार बनाई. अब गंगाजल पर जीएसटी का भ्रम फैलाकर झूठ की राजनीति कर रहे हैं. राजनीति तो अपनी जगह है, पर इतना तो लिहाज करो कि अंतिम समय में सबको मां गंगा की शरण में जाना है. मां गंगा को अपमानित करना बंद करिए वरना आपके काले कारनामों के पाप गंगाजल से भी नही धुलेंगे."

इस विवाद पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सीबीआइसी की पोस्ट को शेयर किया है. इसमें बताया गया है कि गंगाजल पर जीएसटी लगाने की मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई है. गंगाजल का इस्तेमाल पूरे देश में लोगों के द्वारा पूजा के लिए किया जाता है. पूजा सामग्री को जीएसटी से बाहर रखा गया है. 14वें और 15वें जीएसटी काउंसिल की बैठक जोकि, 18  मई 2017 और 3 जून 2017 को हुई थी. उसमें पूजा सामग्रियों पर जीएसटी लगाने को लेकर चर्चा की गई थी, लेकिन बैठक में पूजा सामग्री को जीएसटी से मुक्त रखने का फैसला किया गया है.

Chhattisgarh Election 2023: कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ जारी किया पोस्टर, पवन खेड़ा बोले- 'इनको वोट देने का मतलब...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget