एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election Result: 72 सालों में पहली बार सीतापुर में BJP का परचम, रामकुमार टोप्पो ने खिलाया 'कमल'

Chhattisgarh Assembly Elections Result 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कई मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है. इसमें मंत्री अमरजीत भगत भी शामिल हैं जो सीतापुर से हारे हैं.

Chhattisgarh News: प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य सरगुजा (Surguja) संभाग की सीतापुर (Sitapur) विधानसभा का राजनैतिक इतिहास बदल गया है. 72 साल पहले अस्तित्व में आई इस सीट पर पहली बार बीजेपी (BJP) ने अपना परचम लहराया है. और सेना की नौकरी से त्याग पत्र देकर आए पूर्व सैनिक ने चार बार के विधायक और एक बार मंत्री रहे अमरजीत भगत को करारी शिकस्त दी है. बीजेपी ने रामकुमार टोप्पो की बदौलत सीतापुर के अभेद क़िले में सेंध लगाने में सफलता पाई है. बीजेपी प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो ने सीतापुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अमरजीत भगत को 17 हज़ार 1 सौ 60 वोट के बड़े अंतर से हराया है. 

उत्तरी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के लिए सबसे सुरक्षित सीतापुर विधानसभा मे 2023 विधानसभा चुनाव में नया अध्याय लिख दिया है. इस सीट पर हुए मौजूदा चुनाव में वैसे तो 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. लेकिन हमेशा की तरह इस सीट पर सीधा मुक़ाबला कांग्रेस के चार बार के विधायक अमरजीत भगत और बीजेपी के पूर्व सैनिक राम कुमार टोप्पो के बीच था. इस चुनाव के परिणाम आने के बाद बीजेपी के राम कुमार टोप्पो ने 50.36 % वोट शेयर के साथ कुल 83 हज़ार 88 मत प्राप्त किए तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अमरजीत भगत को 39.96 % वोट शेयर के साथ 65 हज़ार 9 सौ 28 मिले. 

सिर्फ़ पहले राउंड में मंत्री को बढ़त
सीतापुर विधानसभा के 245 मतदान केन्द्र में हुए मतदान के लिए 3 दिसंबर को 18 राउंड में काउंटिंग हुई. इसमें पहले राउंड में की काउंटिंग में कांग्रेस प्रत्याशी अमरजीत भगत ने 361 वोट से बढ़त बनाई. उसके बाद दूसरे राउंड मे वो 118 वोट से पिछड़ गए और तीसरे राउंड में बीजेपी प्रत्याशी के बढ़त का आंकड़ा 1440 तक पहुंच गया. बढ़त मतगणना में पूरे 18 राउंड तक बरकरार रही और अंत में जीत हार का ये अंतर 17 हज़ार 1 सौ 60 के बड़े आंकड़े तक पहुंच गया. 

सीतापुर विधानसभा सीट का इतिहास
छत्तीसगढ़ के सरगुजा ज़िले की सीतापुर विधानसभा सीट आज़ादी के बाद 1951 में अस्तित्व में आई लेकिन तब से लेकर आज तक देश भर के कई राज्यों में अपनी सरकार चलाने वाली बीजेपी यहां से चुनाव नहीं जीत पाई है. इस सीट पर जीत का सपना देखने वाली बीजेपी को हर बार कांग्रेस से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. सरगुजा संभाग में कांग्रेस के लिए सबसे सुरक्षित सीट माने जाने वाली सीतापुर विधानसभा में एक दर्जन बार कांग्रेस ने जीत का झंडा गाड़ा है, तो वहीं तीन बार निर्दलीय प्रत्याशी यहां से जीतकर विधानसभा तक पहुंचे हैं. इस सीट के कई रिकॉर्ड और राजनीतिक समीकरण हैं. जो कांग्रेस के सफलता के राज रहे हैं.

य़े भी पढ़ें- Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ बीजेपी की प्रचंड जीत में यूपी के इस नेता ने निभाई अहम भूमिका, जानें- कैसे बने गेमचेंजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget