एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: तातापानी महोत्सव में दिखेगी बलरामपुर के विकास की झलक, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी प्रस्तुति

Tatapani Mahotsav News: तातापानी (Tatapani) में मकर संक्रांति के अवसर पर पिछले 50 से अधिक वर्षों से मेले का आयोजन किया जाता है. इस बार यह काफी खास होगा.

Tatapani Mahotsav 2023: छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, धार्मिक और विज्ञानी महत्व के तातापानी में तीन दिवसीय मकर संक्रांति महोत्सव (संक्रांति परब) की तैयारियां तेजी से की जा रही है. कोरोना के 2 वर्ष बाद बलरामपुर जिले में तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जाना है. महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा विकास पथ पर अग्रसर बलरामपुर जिले की उपलब्धियों से भी लोग अवगत हो सकेंगे. इस बार महोत्सव सिर्फ मनोरंजन का नहीं बल्कि सरकार की लोक कल्याण योजनाओं से लोगों को अवगत कराने और पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने का भी माध्यम बनेगा. 14 से 16 जनवरी तक आयोजित होने वाले तातापानी महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे.

बलरामपुर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है. रंग रोंगन के साथ आयोजन स्थल की साफ-सफाई और परिसर को नया स्वरूप देने के लिए काम तेजी से चल रहा है. बलरामपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. स्वयं तातापानी महोत्सव को भव्य स्वरूप में आयोजित कराने की तैयारियों में लगे हुए हैं. महोत्सव आरंभ होने से पहले लगातार वे तातापानी का दौरा कर अधिकारियों को निर्देश जारी कर रहे हैं. गर्म जल स्रोत के कारण न सिर्फ उत्तर छत्तीसगढ़ बल्कि पड़ोसी राज्य झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों का भी तातापानी में वर्ष भर आना जाना लगा रहता है. 

जिला प्रशासन ने महोत्सव को दिया नया स्वरूप 
वहीं सैलानियों के संख्या बढ़ने की वजह से यहां सुविधाओं का विस्तार किया गया है. इस बार जिला प्रशासन ने महोत्सव को नया स्वरूप दिया है, सिर्फ सांस्कृतिक कार्यक्रम ही नहीं बल्कि 3 दिनों तक विभिन्न लोक कल्याण की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी. विभागीय स्टाल से विकास की उपलब्धियां बताई जाएगी.

सीएम भूपेश बघेल करेंगे महोत्सव का शुभारंभ

14 जनवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे. स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी. तातापानी महोत्सव के दूसरे दिन 15 जनवरी की शाम बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर शान सांस्कृतिक संध्या में अपनी कला की प्रस्तुति देंगे. साथ ही 15 जनवरी को ही आयोजन स्थल पर किसान मेला, पंच सरपंच सम्मेलन और स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा. वहीं 16 जनवरी को स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों और युवा मितान क्लब का सम्मेलन और स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता भी होगी. यही नहीं यहां आमंत्रित कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे. 

तातापानी में  हैं जल के गर्म कुंड

बता दें कि अम्बिकापुर-रामानुजगंज नेशनल हाईवे पर जिला मुख्यालय बलरामपुर से 12 किलोमीटर दूर तातापानी स्थित है. यहां 8 से 10 प्राकृतिक जल के गर्म कुंड हैं. इसके अलावा यहां एक विशाल शिव जी की प्रतिमा है. इसे जिला प्रशासन द्वारा बनवाया गया है. स्थानीय भाषा में ताता का अर्थ गर्म होता है. इसलिए इस जगह का नाम तातापानी पड़ गया. यहां स्थित गर्म जलकुंड से निकलने वाला पानी इतना गर्म होता है कि चावल,अंडे और आलू तक उबाल सकते हैं. विज्ञानियों का मानना है कि इस क्षेत्र में सल्फर की मात्रा अधिक है. इसी वजह से यहां से निकलने वाला पानी गर्म होता है. ऐसी मान्यता है कि इन जल कुंडों में स्नान करने से अनेक चर्म रोग ठीक हो जाते हैं.

वर्षों से लगता है मेला

तातापानी में मकर संक्रांति के अवसर पर पिछले 50 से अधिक वर्षों से हर वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर मेले का आयोजन किया जाता रहा है. बलरामपुर जिले के अस्तित्व में आने के बाद प्रशासन ने तातापानी मेला को महोत्सव का स्वरूप दिया है. वर्षों पुराने तातापानी के मूल स्वरूप को बरकरार रखते हुए कई फीट ऊंची शिव जी की प्रतिमा स्थापित की गई है. इसी के ठीक नीचे 12 ज्योतिर्लिंगों का स्वरूप प्रदर्शित किया गया है.

Durg News: दुर्ग में बदमाशों के दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, दो की मौत, इस बात को लेकर शुरू हुआ था विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget