एक्सप्लोरर

Korba News: सेल्फी लेने के दौरान बांध से नीचे गिरा युवक, 24 घंटे बाद भी लापता, खोजने में जुटी टीम

Korba News: डेम पर मौजूद सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने बताया डैम में गिरे युवक अमित कुमार को सेल्फी लेने के लिए मना किया था, लेकिन वह नहीं माना और इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया.

Korba News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा (Korba) जिले में डैम के ऊपर खड़े होकर सेल्फी लेना एक युवक को महंगा पड़ गया. बांगो डैम (Bango Dam) के गेट नंबर 4 पर सेल्फी (Selfie) लेते हुए युवक नीचे गिर गया. डैम में गिर हुए युवक को 24 घंटों से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है. युवक की तलाश के लिए बिलासपुर (Bilaspur)  से एनडीआरएफ (NDRF) की टीम बुलाई गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. घटना की जानकारी मिलने पर युवक के परिजन भी बागों डैम पहुंच गए हैं.

मना करने के बावजूद सेल्फी ले रहा था युवक
डैम में गिरे युवक का नाम अमित कुमार (24 वर्ष) बताया जा रहा है, जो जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह का रहने वाला है. अमित जांजगीर चांपा में ही ऑनलाइन शॉप में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है. अमित सोमवार को सामान छोड़ने के लिए कोरबा जिले के कटघोरा के आसपास आया था. इसी दौरान वह बागों डैम के पास घूमने के लिए चला गया. अमित डैम के ऊपर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, वहां मौजूद सिंचाई विभाग के कर्मचारियों से उसे ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना.

युवक की खोज में लगी एनडीआरएफ की टीम
इसके बाद सेल्फी लेने की कोशिश में वह डैम के नीचे गिर गया और पानी के बहाव के साथ बहने लगा. यह सब देखकर मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम और बागों थाना को दी. सूचना पर थाना प्रभारी आशीष सिंह स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया. इसके बाद गोताखोरों ने युवक की तलाश शुरू की. जब युवक नहीं मिला तो  बिलासपुर से एनडीआरएफ की टीम को भी रेस्क्यू के लिए बुलाया गया, फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई मामले की जानकारी
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है. युवक की बाइक डैम के ऊपर मिली है. गाड़ी के नंबर के आधार पर युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई. फिलहाल वे घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि युवक की तलाश भी जारी है.

यह भी पढ़ें:

Bastar News: बस्तर में बढ़ रहा मगरमच्छ का आतंक, बाल-बाल बची महिला की जान, रेस्क्यू में कर्मचारियों के छूटे पसीने

Chhattisgarh News: बलरामपुर के जंगल में बाघ ने 6 मवेशियों का किया शिकार, 4 मवेशी घायल; ग्रामीणों में फैली दहशत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Embed widget