एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: खेत में धान काट रहे दो लोगों पर जंगली हाथी ने किया हमला, जानिए फिर क्या हुआ

अधिकारियों ने बताया कि जिस वक्त जंगली हाथी ने हमला किया उस वक्त ग्रामीण खेत में धान काट रहे थे. जंगली हाथी इतनी तेजी से आया कि उन्हें भागने का भी मौका नहीं मिला.

कोरबा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले में जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत हो गई है. वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जंगली हाथी के हमले में सरगुजा जिले के नवापारा गांव निवासी चेतन राम राजवाड़े (60) और सूरजपुर जिले के पोढ़ी गांव निवासी समर साय (55) की मौत हो गई है. समर का परिवार खेत में धान काट रहा था, जिस वक्त ये घटना हुई. 

दो लोगों की हुई मौत
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग को जानकारी मिली है कि सोमवार सुबह सरगुजा जिले के अंबिकापुर वन परिक्षेत्र के नवापारा गांव निवासी राजवाड़े शौच के लिए जंगल की ओर गया था. इस दौरान एक जंगली हाथी वहां पहुंचा और उसने राजवाड़े को कुचलकर मार डाला. अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

खेत में धान काट रहा था परिवार
उन्होंने बताया कि मृत ग्रामीण के परिजन को सहायता राशि प्रदान की गई है. अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण पर हमला करने के बाद हाथी सोमवार को ही शाम करीब 6.30 बजे सूरजपुर जिले के पोढ़ी गांव पहुंच गया. इस दौरान ग्रामीण समर साय अपने परिवार के सदस्यों के साथ खेत में धान काटने गया था.

मिलेगी 6 लाख रुपये की सहायता राशि
अधिकारियों के मुताबिक बताया कि जब हाथी खेत में पहुंचा तब समर साय और उनका परिवार फसल काटने में व्यस्त था. जंगली हाथी को करीब आता देख परिवार के अन्य सदस्य वहां से भाग गए लेकिन साय भाग नहीं पाया. बाद में जंगली हाथी ने साय को कुचलकर मार डाला. अधिकारियों ने बताया कि साय के परिजनों को तत्काल सहायता राशि 25 हजार रुपये दी गई. शेष 5.75 लाख रुपए सभी औपचारिकता पूरी होने के बाद दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें

दिल्ली में महंगे पेट्रोल-डीजल का साइड इफेक्ट: DPDA के अध्यक्ष ने कहा- हमारी सेल आधी हो गई, केजरीवाल सरकार VAT कम करे

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए ये पांच बड़े कदम उठाने जा रही है केजरीवाल सरकार, आप भी जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget