एक्सप्लोरर

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए ये पांच बड़े कदम उठाने जा रही है केजरीवाल सरकार, आप भी जानिए

दिल्ली के अंदर कूड़े जलाने से रोकने के लिए 11 नवंबर से 11 दिसंबर तक एंटी ओपन बर्निंग कैंपेन शुरू किया जा रहा है. खुले में कूड़ा जल रहा हो, तो उसे रोकने के लिए यह विभाग संयुक्त रूप से काम करेंगे.

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए केजरीवाल सरकार 5 काम करने जा रही है ताकि लोगों को राहत मिल सके. दरअसल दीवाली के बाद से ही, पहले पटाखे और फिर पराली जलने की वजह से दिल्ली में प्रदूषण के लेवल बढ़ गया है और गंभीर स्थिति में है. बुधवार को भी यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 372 रिकॉर्ड किया गया, जो बेहद खराब है. इस वजह से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है.

इसी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने पांच बड़े कदम उठाने का फैसला किया है. इसे पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में हुई सभी विभागों की संयुक्त बैठक में तय किया गया है.

1. एंटी ओपन बर्निंग कैंपेन

दिल्ली के अंदर कूड़े जलाने से रोकने के लिए 11 नवंबर से 11 दिसंबर तक एंटी ओपन बर्निंग कैंपेन शुरू किया जा रहा है. दिल्ली के अंदर अगर कहीं पर भी खुले में कूड़ा जल रहा हो, तो उसे रोकने के लिए यह विभाग संयुक्त रूप से काम करेंगे. इन 10 विभागों में 550 टीमें गठित की गई हैं. इसमें 304 टीमें दिन में और 246 टीमें रात में पेट्रोलिंग करेंगी. सभी नागरिकों से अपील की जा रही है कि अगर खुले में कोई कूड़ा जलता हुआ दिखाई दे, तो उसकी दिल्ली ग्रीन ऐप पर शिकायत करें.

2. ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान

दिल्ली में GRAP के अनुसार, डीजल जनरेटर सेट का इस्तेमाल रोकने, पार्किंग फीस बढ़ाने, मेट्रो और बस की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने के अलावा RWA को हीटर बांटने के निर्देश भी विभागों को दिए गए हैं.

3. एंटी डस्ट कैंपेन

एंटी डस्ट कैम्पेन का दूसरा फ़ेज 12 नवंबर से 12 दिसंबर तक चलाया जाएगा. सभी विभाग एंटी डस्ट सेल बनाएंगे.  DPCC सभी विभागों को कॉर्डिनेट करेगा. अब तक एंटी डस्ट कैम्पेन के तहत 450 साइट पर उलंघन पाए जाने पर 1 करोड़ 23 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है.

4. इमरजेंसी मुहिम

इमरजेंसी मुहिम के तहत पानी का छिड़काव शुरू किया गया है. सभी एजेंसियों द्वारा 400 से ज्यादा पानी के टैंकर सड़क पर उतारे जाएंगे ताकि पानी के छिड़काव से धूल प्रदूषण से निपटा जा सके.

5. बायो डि-कंपोजर के छिड़काव

दिल्ली में पराली न जले, इसलिए अब तक 2300 एकड़ खेत में बायो डिकम्पोजर का छिड़काव किया जा चुका है. 30 नवंबर तक 4000 एकड़ खेत मे बायो डिकम्पोजर का छिड़काव कर लिया जाएगा. विभाग को छिड़काव में तेज़ी लाने के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें:-

Operation WhatsApp: Aryan Khan ड्रग्स केस में abp न्यूज़ का बड़ा खुलासा, NCB की छापेमारी से पहले ही केपी गोसावी ने रची थी ये साजिश

Rafale Deal: राफेल डील पर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने, जानें- कैसे UPA और NDA की सरकार में अलग है यह सौदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget