एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: पसंद नहीं आया पति, शादी के 17 दिन बाद ही प्रेमी संग उतार दिया मौत के घाट

Bemetara Blind Murder: पुलिस ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने वाली पत्नि और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है अभी दोनों की शादी को कुछ ही दिन हुए थे.

Bemetara News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बेमेतरा जिला (Bemetara District) के अंतर्गत देवरबीजा चौकी क्षेत्र से हत्या (Murder) का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे सुनकर पुलिस अधिकारी भी दंग हैं. दरअसल बेमेतरा जिले में एक पत्नी को शादी के 17 दिन बाद पति पसंद नहीं आया, तो उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया. 

हत्या का यह पूरा मामला बेमेतरा जिला के सिटी कोतवाली अंतर्गत देवरबीजा चौकी क्षेत्र का है, जहां 18 मई को खम्हरिया घाट में एक अज्ञात युवक का शव खून से लथपथ संदिग्ध अवस्था में मिला था. लोगों की सूचना पर देवरबीजा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया था.

सोशल मीडिया के माध्यम से हुई शव की शिनाख्त

पुलिस घटना को प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मानकर जांच में जुट गई थी. पुलिस ने शव की पहचान के लिए मृतक की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. सोशल मीडिया की मदद से अज्ञात शव की पहचान टीलाराम साहू उम्र 25 साल साकिन गोता माटरा थाना नंदनी जिला दुर्ग के रूप में हुई. शव की पहचान के बाद पुलिस अधिकारियों ने जांच कर दी और आखिरकार उसको कातिल तक पहुंचने में जल्द ही कामयाबी मिली.

पुलिस ने हत्या को लेकर ये कहा

बेमेतरा एसडीओपी मनोज तिर्की ने बताया कि 18 मई 2023 की सूबह देवरबीजा चौकी पुलिस को यह सूचना मिली कि खम्हरिया एनीकेट के पास एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है. जिस पर पुलिस तत्काल मौके पर गई और शव को बाहर निकाला गया. शव देखने बाद यह पता चला कि शव के सिर के पिछले हिस्से वजनदार हथियार से वार किया गया है. पुलिस ने अज्ञात शव को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, सोशल मीडिया के माध्यम से शव की शिनाख्त तिलाराम साहू उम्र 25 साल के रूप में हुई. 

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या

जांच के दौरान संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी तीजन बाई 22 साल और प्रेमी रमेश साहू 39 साल निवासी ग्राम मजगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया. पूछताछ में यह पाया गया कि मृतक की शादी 1 मई 2023 को हुई थी. शादी के बाद से ही पत्नी अपने पति को पसंद नहीं करती थी. इस वजह से पत्नी तीजन बाई ने अपने प्रेमी रमेश साहू के साथ मिलकर शादी के 17 दिन बाद, 17 और 18 मई की दरमियानी रात में घर पर पति तिला राम साहू के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी. हत्या के बाद दोनों ने शव को खम्हरिया एनीकेट में जा कर फेंक दिया.

आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी का खुलासा करते हुये बताया कि इस हत्या के पीछे की मुख्य वजह लव ट्रायंगल है. जांच के दौरान संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी तीजन बाई 22 साल और प्रेमी रमेश साहू 39 साल निवासी ग्राम मजगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया. जहां दोनों ने मिलकर हत्या करने की बाक कबूल कर लिया. 

दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में उपयोग किये गए सामान जब्त कर लिया. प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पत्नि और उसके प्रेमी के विरुद्ध धारा 302, 201, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. 

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस विधायक लगे भ्रष्टाचार के आरोप, BJP ने की जांच की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget