एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Weather Update: पिछले 24 घंटे में 4 डिग्री गिरा पारा, नारायणपुर में सबसे कम टेंपरेचर, क्या है आपके जिले का हाल?

Chhattisgarh Weather Forecast: सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 09.5 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया है. रायपुर मौसम विभाग ने ठंड के और अधिक बढ़ने की संभावना जताई है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में इस समय कड़ाके की ठंड (Cold) पड़ रही है. सूबे के मैदानी जिलों में भी अब पारा गिरने लगा है. दुर्ग जिले में पिछले 24 घंटे में 4 डिग्री तक तापमान गिर गया है. इसी तरह पूरे प्रदेश में पारा 1 से 4 डिग्री के बीच कम हुआ है. प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस महासमुंद (Mahasamund) में और सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 09.5 डिग्री सेल्सियर नारायणपुर (Narayanpur) में दर्ज किया गया है. 

दुर्ग में अचानक 4 डिग्री गिरा पारा
दरअसल छत्तीसगढ़ में उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा हवाओं का आगमन हो रहा है. इसके कारण प्रदेश में ठंड बढ़ रही है. रायपुर मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आज से न्युनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने की सम्भावना है, वहीं अधिकतम तापमानों में प्रदेश के सभी संभागों में खास परिवर्तन नहीं हुआ है. पांचों संभाग में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री के बीच ही है, लेकिन प्रदेश के बिलासपुर और बस्तर संभागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम, दुर्ग संभाग में सामान्य से 4 डिग्री कम दर्ज किया गया है.

जिलेवार कहां कितना है तापमान 
रायपुर मौसम विभाग ने जिलेवार टेंपरेचर जारी किया है. इसके अनुसार रायपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री है. रायपुर के ही माना एयरपोर्ट पर अधिकतम 30.5 डिग्री और न्यूनतम 15.7 डिग्री दर्ज किया गया है. बिलासपुर में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 14.8 डिग्री दर्ज किया गया है. पेंड्रा रोड पर अधिकतम तापमान 27.6 और न्यूनतम 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. जगदलपुर में अधिकतम 29.1 डिग्री और न्यूनतम 11.9 डिग्री दर्ज किया गया है. दुर्ग में अधिकतम 30.8 डिग्री और न्यूनतम 13.2 डिग्री दर्ज किया गया है और राजनांदगांव में अधिकतम 30.5 और न्यूनतम 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

आज कोरिया में 10.1 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर
रायपुर मौसम विभाग ने ठंड के और अधिक बढ़ने और पारे में और गिरावट की संभावना जताई है. मौसम विभाग के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से शुष्क और ठंडी हवाओं का आगमन हो रहा है. उन्होंने कहा कि अधिकतम तापमान में तो कोई खास परिवर्तन नहीं होगा लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने की सम्भावना है. आज सुबह कोरिया में सबसे कम 10.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh: CM बघेल का अरविंद केजरीवाल पर निशाना, पूछा- 'वे किस विचारधारा के हैं, ये बताएं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget