एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: CM बघेल का अरविंद केजरीवाल पर निशाना, पूछा- 'वे किस विचारधारा के हैं, ये बताएं'

Raipur News: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक तरफ गांधी टोपी लगातर चुनाव में जाते हैं. वहीं दूसरी तरफ जब सरकार बनती है तो गांधी की तस्वीर गायब हो जाती है.

Raipur News: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की सरकारी दफ्तरों से पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो हटाए जाने की मांग पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने निशाना साधा है. भूपेश बघेल ने कहा कि केजरीवाल मानसिक दिवालियापन से गुजर रहे हैं. दरअसल, अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal ) ने चुनाव आयोग से मांग की है कि प्रधानमंत्री मोदी के फोटो को सरकारी दफ्तरों से हटाया जाए, इससे आचार संहिता का उल्लंघन होता है.

केजरीवाल की विचारधारा क्या है पहले ये बताएं
गुरुवार (17 नवंबर) को कांकेर दौरे से वापस लौटने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में मीडिया से बातचीत में कहा कि केजरीवाल एक तरफ गांधी टोपी लगाकर चुनाव लड़ते हैं. उसके बाद जब पंजाब में सरकार बनती है तो गांधी जी की तस्वीर गायब हो जाती है. सरदार वल्लभ और भगत सिंह की तस्वीर लगाते हैं. दोनों की विचारधारा की विपरीत वह नोटों में गणेश और लक्ष्मी की फोटो की मांग करते हैं. ये वैचारिक दिवालियापन है. बघेल ने पूछा कि केजरीवाल किस विचार के हैं यह पहले बताना चाहिए.

 दलित-आदिवासी को बनाना चाहिए RSS प्रमुख
इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोहन भागवत के बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. सीएम बघेल ने कहा कि 40000 हजार साल पहले सब का डीएनए एक था. फिर नफरत क्यों? उन्होंने कहा कि आरएसएस प्रमुख एक वर्ग विशेष के लोग ही क्यों बनते हैं. आरएसएस प्रमुख किसी दलित आदिवासी को बनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमारे सेवादल की नकल करके आरएसएस को बनाया गया है जो मुद्दा आज आरएसएस उठा रही है, उसको पहले कांग्रेस के लोग उठा चुके हैं. उन्होंने कहा कि राम, गाय, स्वदेशी ये सब मुद्दे कांग्रेस ने उठाए हैं. आरएसएस इनकी नकल कर रही है, इसमें नया क्या है बताएं

केंद्र सरकार से पेंशन निधि का पैसा लेकर रहेंगे 
इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने केंद्र सरकार से पेंशन निधि के पैसे लौटने की मांग की. उन्होंने बताया है कि पहले पेंशन निधि के पैसे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर आग्रह किया था. इस पर जवाब आया है. इस जवाब के बारे में मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने कहा कि हम पैसा वापस नहीं करेंगे, उन्होंने इसका   कारण भी नहीं बताया है. आखिर इसकी वजह क्या है? बघेल ने कहा कि पैसा राज्य के कर्मचारियों का है और हम पैसा लेकर रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget