एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Weather Update: उत्तर भारत में जल प्रलय तो छत्तीसगढ़ में मानसून की बेरुखी, 11 जिलों सामान्य से कम बारिश

छत्तीसगढ़ में मानसून की बेरुखी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के आंकड़े के अनुसार 14 जिलों में नॉर्मल बारिश हुई और 11 जिलों में नॉर्मल से कम बारिश हुई है.

Raipur News: इन दिनों उत्तर भारत(North India) में भारी बारिश(heavy rain) के कारण कई राज्यों में स्थिति खबर है. तेज पानी के प्रवाह में सड़क - पुल पानी में बह जा रहे है. शहरों में सड़के नदी बन जा रही है. आपदा का ये नजारा सोशल मीडिया(Social media) वायरल हो रहे है. लेकिन मध्यभारत के राज्य छत्तीसगढ़(Chhattisgarh) में मानसून(Mansoon) की बेरुखी देखी जा रही है. आसमान में बादल छाए है लेकिन बारिश नहीं हो रही है. दिन के समय राजधानी रायपुर(Raipur) में लोग गर्मी महसूस कर रहे है. 

छत्तीसगढ़ बारिश कम होने से गर्मी बढ़ी 
दरअसल सोमवार को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सबसे अधिक 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. इसी तरह राज्य के बाकी जिलों में भी तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने भी अगले कुछ दिनों में टेंपरेचर उतार- चढ़ाव के आसार जताए है. वहीं बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. रोजाना कुछ जिलों में बारिश हो रही है. लेकिन पिछले रिकॉर्ड के तुलना में कम हो रही है. रायपुर मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़े के अनुसार छत्तीसगढ़ में 16 प्रतिशत कम बारिश हुई है. 

G20 In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भी होगी G20 की बैठक, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश

छत्तीसगढ़ में अबतक 16 प्रतिशत कम बारिश
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में 1 जून से 9 जुलाई तक हुई बारिश के आंकड़े रायपुर मौसम विभाग ने जारी किया है. इस रिकॉर्ड के अनुसार अबतक राज्य में 297.8 MM बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 249.5 MM बारिश हुई है. यानी राज्य में 16 प्रतिशत कम बारिश हुई है. वहीं इन आंकड़ों को जिलेवार समझने की कोशिश करें तो छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में सामान्य बारिश हुई है. लेकिन 10 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई. इसके अलावा 1 जिला ऐसा है कि वहां अबतक 61 फीसदी कम बारिश हुई है. वहीं 2 ऐसे जिले है जहां सामान्य से भी ज्यादा बारिश हुई है. 

इन जिलों में नहीं हो रही है बारिश 
रायपुर मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने बताया कि पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश मुंगेली और राजनांदगांव में हुई है इन दोनो जिलों में नॉर्मल से करीब 3 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है. वहीं सबसे कम बारिश सरगुजा जिले में 61प्रतिशत कम हुई है. वहीं बस्तर,बेमेतरा,दंतेवाड़ा, दुर्ग, जांजगीर,जशपुर, कबीरधाम,कांकेर, कोंडागांव, कोरबा और नारायणपुर में नॉर्मल से भी कम बारिश हुई है. सभी जिलों में 30 से करीब 60 प्रतिशत कम बारिश हुई है. इन जिलों के किसान अच्छी बारिश के इंतजार में है.

आज मौसम विभाग का पूर्वानुमान क्या है?
फिलहाल मौसम विभाग को छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश की उम्मीद है. 11 जुलाई के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इसका असर मंगलवार सुबह से ही राजधानी रायपुर में देखें जा रहे है.रायपुर मौसम विभाग के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका बीकानेर, उत्तर-पूर्व राजस्थान में बना निम्न दाब के केंद्र, लखनऊ, पटना, बालूरघाट और उसके बाद पूर्व की ओर मणिपुर तक 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके कारण छत्तीसगढ़ में आज(11 July) को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है. वहीं प्रदेश में अभी अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है लेकिन उतार-चढ़ाव की स्थिति बना रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget