एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ के 4 संभागों के लिए अलर्ट जारी, इन जिलों में भारी बारिश की आशंका

Raipur Weather Update: मौसम विभाग ने भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है. राज्य में सोमवार से अधिकांश जिलों में रुक रुक कर बारिश हो रही है.

Chhattisgarh Weather Forecast: छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. रायपुर (Raipur) और दुर्ग (Durg) संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसी तरह सरगुजा (Surguja) और बिलासपुर (Bilaspur) संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. सोमवार से राज्य के अधिकांश जिलों में रुक रुक कर बारिश हो रही है. बारिश की वजह से किसानों ने राहत की सांस ली है.

मंगलवार-बुधवार के लिए चेतावनी

दरअसल सोमवार को रायपुर मौसम विभाग (Raipur Meteorological Department) ने गरज चमक के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है. इसके अनुसार रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश होगी. मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि, एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर छत्तीसगढ़ और उसके आसपास स्थित है, इसके साथ ऊपर ही हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है.

मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, निम्न दाब का क्षेत्र, झारसुगड़ा, पूरी और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है. इसकी वजह से आज अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

Rahul Gandhi video: राहुल गांधी से जुड़ा वीडियो शेयर करने पर Chhattisgarh में BJP सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर समेत 5 पर FIR

सोमवार को हुई अच्छी बारिश

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है. इसमें चांपा-17 सेंटीमीटर, सारागांव 15, जांजगीर, नवागढ़ 12, तखतपुर, मस्तूर-11, बम्हीडीह 10, कोटा, बलौदा, सारंगढ़-9, मालखरौदा, जैजैपुर, भोपालपट्टनम-8, केलहारी, अकलतरा 7, शिवरीनारायण महासमुंद, पथरिया, पामगढ़, बिल्हा, बिलासपुर 6, भैरमगढ़, रायगढ़, बीजापुर, पैड़ा, बिलाईगढ़- 5, धर्मजयगढ़, खडगवा, पाटन, मरवाही, प्रेमनगर, मनेंद्रगढ़, तमनार, डभरा 4, बरमकेला सूरजपुर, खरसिया, मुंगेली, गुंडरदेही पखाञ्जुर, मनोरा, ओडगी, बसना, डोंगरगांव, शक्ति, पुसौर, उदयपुर और देवभोग उसूर में 3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है.

किसानों के लिए राहत की बारिश

गौरतलब है कि जून महीने में मौसम की बेरुखी ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी थी लेकिन जुलाई के पहले सप्ताह में ही जमकर बारिश हो रही है. सोमवार को अधिकांश जिलों में बारिश के बादल छाए रहे. इसी तरह मंगलवार को भी बारिश के बादल छाए हुए हैं. राजधानी रायपुर में सोमवार को रुक-रुककर दोपहर तक बारिश हुई. बारिश से लोगों को गर्मी से रहता मिली है और किसानों को खेती के लिए पानी. 

Giriraj Singh Chhattisgarh Visit: चार दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget