एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Weather Update: ठंड में पड़ने लगी गर्मी! रायपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा

Chhattisgarh Weather Report: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड एकाएक गायब हो गई है. आलम यह है कि ठंड के मौसम में लोगों अब गर्मी महसूस होने लगी है.

Raipur Weather Report: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड एकाएक गायब हो गई है. ठंडी के महीने में लोगों अब गर्मी महसूस होने लगी है. पिछले 24 घंटे में तापमान 6 से 8 डिग्री तक बदलाव हुए है. इससे रात में रात में हल्की गर्मी तो महसूस हो रही है, दिन में तो पारा 32 डिग्री तक जा पहुंचा है. अचानक बदले मौसम से सबसे ज्यादा अंतर रायपुर में देखने देखने को मिल रहा है. 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 8 डिग्री की वृद्धि हुई है. इसके चलते रायपुर शहर में आज गर्मी महसूस हो रही है.

रायपुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री बढ़ गया

दरअसल मंगलवार को सर्वाधिक तापमान महासमुंद में 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और राज्य में सबसे न्यूनतम तापमान बलौदा बाजार जिले में 14 डिग्री रिकॉर्ड की गई है. अचानक बदले मौसम ने लोगों को ठंड से राहत तो दी है. बुधवार की सुबह भी ठंड के लिए अलाव जलाने के नौबत नहीं आई, क्योंकि सुबह 8 बजे तक ही सूर्य की तपिश लोगों को महसूस होने लगी है. रायपुर मौसम विभाग ने इस बदले मौसम के पीछे बंगाल की खड़ी में बने तूफानी चक्रवात को बताया है. चक्रवात का असर समाप्त हो गया है. अब जल्द उत्तर की थड़ी हवा के साथ ठंड बढ़ सकती है.

इन जिलों में तापमान में आया बड़ा बदलाव

रायपुर मौसम विभाग ने जिलेवार मौसम अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार रायपुर के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की वृद्धि के बाद तापमान 32.5 डिग्री हो गया है और न्यूनतम तापमान में 8 डिग्री की वृद्धि के बाद पारा चढ़कर 21.3 डिग्री हो गया है. बिलासपुर में अधिकतम में 6 डिग्री की वृद्धि के बाद पारा 30 डिग्री जा पहुंचा है और न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री बढ़कर 17.8 डिग्री हो गया है. पेंड्रा रोड में अधिकतम तापमान में 1 डिग्री के वृद्धि के साथ 27 डिग्री दर्ज किया गया है और न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री बढ़ने के साथ पारा चढ़कर 17.8 डिग्री पर आ गया है. अंबिकापुर में अधिकतम तापमान में 1 डिग्री वृद्धि के साथ टेंपरेचर 25.3 डिग्री सेल्सियस हो गया है. वहीं न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री बढ़ने के बाद 15.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. 

जगदलपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री

इसी तरह जगदलपुर में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री वृद्धि के बाद 32.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है और न्यूनतम तापमान की बात करें तो 8 डिग्री की वृद्धि के बाद 19.4 डिग्री दर्ज की गई है. दुर्ग में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की वृद्धि के बाद पारा 31 डिग्री हो गई है और न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री की वृद्धि के बाद तापमान 19.4 डिग्री पर जा पहुंचा है. इसके अलावा राजनांदगांव जिले में अधिकतम तापमान ने 6 डिग्री की वृद्धि के बाद 30.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. वहीं न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री वृद्धि के बाद 19.6 डिग्री दर्ज किया गया है.

मौसम विभाग का अनुमान कल से फिर बढ़ेगी ठंड

बढ़ते तापमान को लेकर रायपुर मौसम विभाग के विज्ञानी ने बताया कि चक्रवात के कारण नमी थी. इस लिए बादल छाए थे. इस वजह से गर्मी बढ़ गई थी. लेकिन आज मौसम साफ हो गया है. चक्रवात का असर समाप्त हो गया है. फिर से अब ठंड बढ़ने लगेगी.इसका असर कल से ही दिखने लगेगा. न्यूनतम तापमान कल से घटने लगेगा. 

इसे भी पढ़ें:

Durg News: खुशखबरी! दुर्ग में 176 पदों के लिए ओपन प्लेसमेंट कैंप, लाखों के पैकेज के साथ शामिल होंगी नामी कंपनियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget