एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर से हो सकती है भारी बारिश, सात जिलों में जारी की गई चेतावनी

Chhattisgarh Weather Update: मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग, रायपुर, राजनांदगांव, बालोद, धमतरी, गरियाबंद और इससे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं.

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में एक बार फिर तेज बारिश होने की संभावना बन रही है. प्रदेश में सभी इलाकों में काले घने बादल मंडरा रहे हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ में फिर से भारी बारिश हो सकती है. इस बीच मौसम विभाग ने 7 जिलों में भारी बारिश और गरज चमक के साथ वज्रपात होने की चेतावनी जारी की है. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है.

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में किसी भी संभाग में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है. प्रदेश के रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभागों में सामान्य से अधिक और बाकी संभागों में तापमान सामान्य रहा है. वहीं न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में इसमें भी कोई विशेष परिवर्तन नहीं रिकॉर्ड हुआ है. प्रदेश के रायपुर संभाग और बस्तर संभाग में सामान्य से अधिक, जबकि बाकी संभागों में तापमान सामान्य रहा है. पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ का सबसे अधिक तापमान वाला जिला राजधानी रायपुर रहा है, जहां अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री के शराब पर दिए बयान पर बवाल, नेता प्रतिपक्ष बोले- मंत्री खुद भांग खाकर गए थे

पिछले 24 घंटों में इन इलाकों में दर्ज की गई बारिश

पिछले 24 घंटों में बलरामपुर में सात, पेंड्रा रोड में चार, कुसमी, पेंड्रा में तीन, दुलदुला, प्रतापपुर, बैकुंठपुर पत्थलगांव, करतला, रामानुजगंज, मनोरा, पखांजूर जशपुर नगर में दो, वाड्रफनगर, मनेंद्रगढ़ और राजपुर में 1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग, रायपुर, राजनांदगांव, बालोद, धमतरी, गरियाबंद और इससे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ व्रजपात होने की संभावनाएं बनी हुई हैं.

जानिए रविवार को कैसा रहेगा मौसम का हाल?

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक मानसून की ट्रफ का पश्चिमी छोर औसत समुद्र तल पर अब हिमालय की तलहटी में स्थित है. पूर्वी छोर गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, जलपाईगुड़ी और उसके बाद पूर्व की ओर उत्तरी बांग्लादेश और असम में नागालैंड तक स्थित है. छत्तीसगढ़ में रविवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh News: आदिवासी परिवार की बेटी ने पॉवर लिफ्टिंग में जीते दो गोल्ड मेडल, राष्ट्रीय स्तर पर दिखा चुकी हैं जौहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget