एक्सप्लोरर

Surguja Accident: अरुण साव के काफिले में शामिल गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, हेड कांस्टेबल की मौत; 3 जवान जख्मी

Surguja: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले में शामिल गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. इस हादसे में एक प्रधान आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई.

Surguja Accident News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में शुक्रवार से बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होनी है. इसको लेकर प्रदेश भर के बीजेपी के बड़े नेता अंबिकापुर पहुंच रहे हैं. इसी बैठक में शामिल होने के लिए गुरुवार को बीजेपी सांसद और छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव अपने काफिले के साथ निकले थे. इसी बीच सरगुजा जिले के उदयपुर थाना इलाके में उनके काफिले में शामिल सेक्योरिटी की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई.

इस दुर्घटना में एक प्रधान आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए है. सभी घायलों को रात में ही उदयपुर सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. वहीं घटना के बाद अरुण साव भी अस्पताल में मौजूद रहे. जिन्होंने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए. घटना उदयपुर थाना इलाके की है.

गाड़ी में ड्राइवर सहित कुल चार पुलिसकर्मी थे सवार
दरअसल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव अंबिकापुर में होने वाली बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए बिलासपुर से यहां आ रहे थे. इस दौरान उनके साथ उनका काफिला भी मौजूद था. इसी दौरान उदयपुर नर्सरी के पास रात करीब एक बजे सेक्योरिटी की गाड़ीगाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. इस गाड़ी में ड्राइवर सहित कुल चार पुलिसकर्मी सवार थे. हादसे में प्रधान आरक्षक रविशंकर प्रसाद (55 वर्ष) की मौत हो गई. जबकि अन्य पुलिस जवान रामदेव (44 वर्ष) के कंधे में चोंट लगी है. वहीं  प्रदीप (29 वर्ष) के हाथ, पैर, कमर में चोंट लगी है और अनिल पैकरा (32 वर्ष) के सीने, गले और कमर में चोंट आई है.


Surguja Accident: अरुण साव के काफिले में शामिल गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, हेड कांस्टेबल की मौत; 3 जवान जख्मी

पुलिस टीम तत्काल घाटनस्थल पर पहुंची
घटना की जानकारी मिलने के बाद उदयपुर पुलिस टीम तत्काल घाटनस्थल पर पहुंची. घायलों को 108 एंबुलेंस की टीम ईएमटी कृष्ण श्रीवास की टीम इलाज के लिए उदयपुर सीएचसी लेकर पहुंची. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय अंबिकापुर रेफर कर दिया गया. बता दें कि, हादसे के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एसडीओपी अखिलेश कौशिक और थाना प्रभारी धीरेंद्र नाथ दुबे अस्पताल में मौजूद रहे. 

गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट 
उदयपुर बीएमओ डॉ. एआर जयंत ने बताया कि गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है. इसमें चार लोग सवार थे. उनमें से एक की मौत हो गई है. ड्राइवर को अंदरूनी चोंट लगी हैं, उसकी हड्डी खिसक गई है. वहीं रामदेव और प्रदीप के कमर में चोंट लगी है. मृतक का नाम रविशंकर प्रसाद है.  उसकी उम्र लगभग 55 वर्ष थी. इनकी स्पॉट पर हो डेथ हो गई. घायलों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद 108 के माध्यम से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है. 

Ambikapur: मानव तस्करी-रेप के दोषी को 20 साल की सजा, झांसा देखकर नाबालिग को ले गया था नेपाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget