एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में बाइक सवार 4 लोगों की मौत, नशे में कार चालक ने मार दी टक्कर

Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में तेज रफ्तार कार ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई. ये लोग जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे

Accident: In Gaurela Pendra Marwahi: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मोटरसाइकिल सवार चार लोगों की मौत हो गई और कार चालक घायल हो गया. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मझगवां गांव के करीब एक कार की टक्कर से दो मोटरसाइकिल में सवार चार लोग गंगाराम गंधर्व (25), रामावतार गोंड (30), भूपेंद्र गोंड (28) और महिला शानू केंवट (22) की मौत हो गई और कार चालक स्नेहिल गुप्ता घायल हो गया.

अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात को गंगाराम, रामावतार, भूपेंद्र और शानू, गंगाराम का जन्मदिन मनाने करीब के गांव गए थे. जब वे दो मोटरसाइकिल में सवार होकर पेंड्रा की ओर लौट रहे थे तब मझगांव के करीब तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और एक पेड़ से जा टकराई.

उन्होंने बताया कि इस घटना में गंगाराम, रामावतार और भूपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई तथा शानू और कार चालक स्नेहिल घायल हो गए.

अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिलने पर घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया. बाद में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा. उन्होंने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान शानू ने भी दम तोड़ दिया. वहीं घायल स्नेहिल का इलाज किया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि कार चालक स्नेहिल नशे में वाहन चला रहा था इसलिए यह घटना हुई. पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget