एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में राज्य योजना के अंतर्गत अब तक 281 लोगों को मिली रोशनी, जानिए कैसे और कहां करें नेत्रदान

Chhattisgarh में राज्य की एक योजना के तहत राज्य के 281 लोगों को अब तक आंखों की रोशनी वापस मिल चुकी है. 2019 में राज्य में कॉर्निया की सफेदी के कारण दृष्टिहीन 1069 रोगियों की पहचान हुई थी.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में कॉर्निया दृष्टिहीनता मुक्त राज्य योजना के अंतर्गत अब तक 281 लोगों की आंखों की रोशनी लौटाई गई है. वर्ष 2019 में हुए सर्वेक्षण के अनुसार कॉर्निया की सफेदी के कारण दृष्टिहीन 1069 रोगी राज्य में चिन्हित किए गए थे. नेत्रदान को बढ़ावा देने हर साल 25 अगस्त से 8 सितम्बर तक नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाता है. प्रदेश में कॉर्निया की सफेदी के कारण दृष्टिहीन रोगियों को ठीक करने कॉर्निया दृष्टिहीनता मुक्त राज्य योजना साल 2019 से संचालित की जा रही है. वैश्विक महामारी कोरोना के कारण इसकी रफ्तार में कम पड़ गई थी. इस योजना में एन.जी.ओ. और निजी क्षेत्र के नेत्र चिकित्सालयों ने भी कॉर्निया की सफेदी के कारण दृष्टिहीन लोगों की सूची में शामिल लोगों के लिए निःशुल्क ऑपरेशन की सहमति दी है.

दूसरे राज्य से कॉर्निया मांगने का प्रावधान खत्म

छत्तीसगढ़ में 281 कॉर्निया दृष्टिहीनों के ऑपरेशन किए जा चुके हैं. कॉर्निया दृष्टिहीनता मुक्त राज्य योजना की शुरूआत के समय 2019 में दूसरे जिले से आए हुए आंख के रोगीयों के लिए आवश्यकता पड़ने पर दूसरे राज्य से कॉर्निया मंगाकर लगाने का प्रावधान था लेकिन छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्य से कॉर्निया मंगाने की कभी आवश्यकता नहीं पड़ी. इसलिए अब छत्तीसगढ़ में इस प्रावधान को खत्म कर दिया गया है.

Chirmiri Coal Mine: कोरिया में कोयला उत्पादन के लिए सीएमपीडीआई 50 स्थानों पर करा रहा सर्वे, रोजगार के बढ़ेंगे अवसर

नेता और अधिकारियों ने भी किया है नेत्रदान

छत्तीसगढ़ में ही नेत्रदान को बढ़ावा देकर कार्निया ट्रांसप्लांट के लिए जरूरत पूरी की जा रही है. राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने नेत्रदान की घोषणा की है. इससे अन्य नागरिक भी नेत्रदान के लिए प्रेरित हो रहे हैं. नेत्रदान मृत्यु के बाद होता है. मृत्यु के छह घण्टे के अंदर नेत्रदान हो जाना चाहिए. नेत्रदान के लिए चिकित्सक द्वारा स्वयं घर जाकर नेत्र निकाले जाते हैं, जो कि निःशुल्क होता है. यदि किसी ने मृत्यु के पहले नेत्रदान की घोषणा नहीं की हो, फिर भी परिजन मृत व्यक्ति का नेत्रदान कर सकते हैं.

इन बीमारी वाले लोग नहीं कर सकते नेत्रदान

जिन नेत्रदाता को मौत से पहले एड्स, पीलिया, कैंसर, रेबीज, सर्पदंश, सेप्टीसिमिया, टिटेनस तथा हेपेटाइटिस जैसी बीमारी है तो उसके नेत्र नेत्रदान के लिए अयोग्य समझे जाते हैं. नेत्र ऑपरेशन बाद और चश्मा पहनने वाले व्यक्ति भी नेत्रदान कर सकते हैं. शुगर के मरीज भी नेत्रदान कर सकते हैं. एक व्यक्ति के नेत्रदान से दो दृष्टिहीन को दोबारा दुनिया देख सकते हैं.

छत्तीसगढ़ में यहां नेत्रदाता कर सकते है नेत्रदान

नेत्रदान के लिए अपने नजदीक के नेत्रबैंक, मेडिकल कॉलेज अस्पताल या जिला चिकित्सालय में संपर्क कर सकते हैं. नेत्रदान के लिए डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर के फोन नं. 0771-2890067, सिम्स मेडिकल कॉलेज बिलासपुर के फोन नं. 07752-222301, गणेश विनायक आई हॉस्पिटल रायपुर के फोन नम्बर 0771-4077741 और 0771-4077742, श्री अरविंदो नेत्रालय पचपेड़ी नाका, रायपुर के फोन नम्बर 0771-2537773 एवं 0771-2537774, एम्स (AIIMS) रायपुर के फोन नम्बर 0771-2577389 तथा अभिषेक मिश्रा मेमोरियल आई बैंक, श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज भिलाई के फोन नम्बर 0788-4088855 पर संपर्क किया जा सकता है.

Chhattisgarh Traffic Campaign: छत्तीसगढ़ में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना अब पड़ेगा भारी, परिवहन मंत्री ने दिए सख्त निर्देश, हुई ये कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget