एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: राइफल थामने वाले हाथों ने थामा कलम, 10वीं की परीक्षा की तैयारी में जुटे छह नक्सली, जानें मुख्यधारा में लौटने की पूरी कहानी

कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों द्वारा पढ़ने की इच्छा व्यक्त करने के बाद उन्हें किताबें प्रदान की गईं.

कभी हाथ में राइफल थामे रहने वाले करण हेमला अब कलम पकड़ कर बेहतर भविष्य की उम्मीद में छत्तीसगढ़ में 10वीं की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. वर्ष 2005 के दौरान बस्तर संभाग में नक्सल विरोधी आंदोलन ‘सलवा जुडूम’ की शुरुआत के साथ शुरू हुई हिंसा के बाद 26 वर्षीय हेमला को पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी. कभी नक्सली रहे हेमला आत्मसमर्पण कर चुके हैं.

हेमला अब फिर से पढ़ाई शुरू करने और साक्षर बनने के अपने सपने को पूरा करने का अवसर पाकर रोमांचित हैं. हेमला उन छह नक्सिलयों तीन पुरुष और तीन महिलाएं में शामिल हैं जिन्होंने कबीरधाम जिले के कवर्धा शहर में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था. जिला पुलिस के इन्हें शिक्षित करने के अभियान के तहत आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों ने राज्य मुक्त विद्यालय की 10वीं कक्षा की परीक्षा के लिए फॉर्म भरे हैं.

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली, जिनमें दो दंपति भी शामिल हैं, कबीरधाम जिले में छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश सीमा से सटे जंगलों में सक्रिय थे और 2019 व 2021 में इनका पुलिस से आमना-सामना हुआ था. नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के काकेकोरमा गांव के मूल निवासी हेमला 2005 में एक स्कूल में सातवीं कक्षा के छात्र थे.

हेमला ने कहा, ‘‘बस्तर संभाग के अंदरूनी इलाकों में कई स्कूल बंद हो गए और छात्रों को डर के चलते पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा.’’ हेमला के अलावा उनकी पत्नी अनीता ने सामान्य जीवन जीने के लिए 2019 में आत्मसमर्पण कर दिया था. हेमला ने कहा, ‘‘हम दोनों पढ़ने के इच्छुक थे. मेरी पत्नी ने संगठन (नक्सली संगठन) में काम करते हुए लिखना सीखा. आत्मसमर्पण करने के बाद, हम शिक्षा हासिल करना चाहते थे और अब हम स्थानीय पुलिस की मदद से ऐसा कर रहे हैं.’’

आत्मसमर्पण करने वाले अन्य दंपति - मंगलू वेको (28) और उनकी पत्नी राजेस (25) - भी पढ़ाई का अवसर पाकर खुश हैं. वेको ने कहा कि वह शिक्षा पूरी करने के बाद अपने बच्चे को बेहतर जीवन देने के लिए नौकरी करना चाहते हैं.

कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों द्वारा पढ़ने की इच्छा व्यक्त करने के बाद उन्हें किताबें प्रदान की गईं और 10वीं कक्षा की परीक्षा के लिए आवेदन करने में मदद की गई.

इसे भी पढ़ें:

Balrampur: छत्तीसगढ़ के इस गांव में आजादी के 75 साल बाद बन रही सड़क, लोग करते थे झारखंड की सड़कों का इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget