एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ी सिंगर नितिन दुबे ऐसे बनाते हैं सुपरहिट गानों की धुन, इस तरह तैयार हुआ बर्बाद-2

Chhattisgarhi Music: छत्तीसगढ़ के गायक नितिन दुबे का एक गाना इन दिनों बर्बाद- 2 सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. नितिन दुबे छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर वाले गायक कलाकार हैं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ी म्यूजिक इंडस्ट्री का नया दौर शुरू हो गया है. गाने के लिरिक्स और धुन तैयार करने के लिए गायक दिन रात मेहनत कर रहे हैं. इसी मेहनत का नतीजा है कि छत्तीसगढ़ी गाने अब करोड़ो लोगों की पसंद बन चुके हैं. छत्तीसगढ़ के ऐसे ही एक गायक हैं नितिन दुबे. इनके गाने इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इनके गाने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक वायरल हो रहे हैं. नितिन दुबे के गाना तैयार करने की पीछे की कहानी भी दिलचस्प है. उन्होंने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में अपनी कहानी बताई है.

छत्तीसगढ़ी म्यूजिक इंडस्ट्री का नया दौर

नितिन दुबे बॉलीवुड के मशहूर गायक किशोर कुमार को अपना गुरु मानते हैं. वो बचपन से उनके गाने सुनते आए हैं. वो पांच मिनट का गाना बनाने के लिए कई महीने मेहनत करते हैं. हाल ही में नितिन ने अपने एक साल पुराने गाने बर्बाद का सिक्वल बर्बाद- 2 रिलीज किया है. ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये गाना दर्शकों के डिमांड पर रिलीज किया गया है. 

किशोर कुमार के 200 गाने सुनने के बाद तैयार हुआ ये गाना

बर्बाद- 2 गाने की धुन बनाने के लिए नितिन दुबे कई रात नहीं सोए. इसके बाद भी जब धुन नहीं तैयार हुई तो उन्होंने किशोर कुमार के 200 गाने सुने. उसके बाद एक रात उन्हें गाने की धुन सूझी. उसी धुन पर ही उन्होंने अपने गाने का मुखड़ा तैयार किया है. नितिन दुबे ने एबीपी न्यूज को बताया कि कोरोना के समय बर्बाद -1 रिलीज किया गया था.

सोशल मीडिया पर लोगों ने की थी सीक्वल की डिमांड

इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसके सीक्वल को लाने की डिमांड की थी. उन्होंने बताया "मैनें लोगों से तब वादा किया था कि अगर पहले पार्ट पर 50 लाख व्यूज आएंगे तो इसका दूसरा पार्ट रिलीज किया जाएगा, लेकिन ये गाना छत्तीसगढ़ में सुपरहिट हो गया." उन्होंने बताया "पहले पार्ट को यूट्यूब में 70 लाख से ज्यादा बार देखा और सुना गया है." नितिन दुबे ने बर्बाद 2 की सफलता को लेकर खुशी जाहिर की. साथ ही उन्होंने बताया "हमारा नया गाना इंस्टाग्राम रील्स में भी ट्रेंडिंग में आ चुका है, और छत्तीसगढ़ी गाना सुनने वाले इंस्टाग्राम पे लगातार इस पर अपने रील्स बना रहे हैं."  

यूट्यूब पर 280 मिलियन से ज्यादा है व्यूवरशिप

बता दें इससे पहले 'रायगढ़ वाला राजा, हाय मोर चांदनी,चंदा रे, हाय रे मोर कोचईपान, हाय तोर बिंदिया जैसे गाने छत्तीसगढ़ में सुपरहिट हो चुके हैं. वहीं नितिन दुबे छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर वाले गायक हैं. जिनके यूट्यूब चैनल पर 7 लाख से भी ज़्यादा सब्सक्राइबर और 280 मिलियन से भी ज्यादा व्यूवरशिप है.

Chhattisgarh News: गणतंत्र दिवस से कांग्रेस निकालेगी 'हाथ जोड़ो यात्रा', बीजेपी बोली- यह केंद्र को बदनाम करने की साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
'ये बहुत अजीब और घिनौना है...', 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर होते ही सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां
सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां, लीगल एक्शन लेंगी एक्ट्रेस

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
'ये बहुत अजीब और घिनौना है...', 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर होते ही सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां
सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां, लीगल एक्शन लेंगी एक्ट्रेस
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
Embed widget