एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Nagar Nikay Chunav 2021: नक्सगढ़ में शांतिपूर्ण तरीके से जारी है नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान ,बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग कांकेर, सुकमा और बीजापुर में आज नगर निकाय चुनाव के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है. मतदान को देखते हुए बड़ी संख्या में सुरक्षा बल को तैनात किया गया है

बस्तर: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग कांकेर, सुकमा और बीजापुर जिले में सुबह 8 बजे से ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई थी. बीजापुर जिले के भैरमगढ़ और भोपालपटनम नगर पंचायत में वही सुकमा जिले के कोंटा नगर पंचायत और कांकेर जिले के नरहरपुर नगर पंचायत में चुनाव हो रहा है.   वही कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में उपचुनाव के लिए मतदान जारी है.  सुबह 11 बजे तक बीजापुर जिले के भोपालपटनम में 47% और भैरमगढ़ में 48% मतदान हो चुका है. वही कांकेर जिले के नरहरपुर में 53% मतदान हो चुका है. इसके साथ ही भानूप्रतापपुर वार्ड क्रमांक 9 के लिए अब तक 39% मतदान हो चुका है.  साथ ही  सुकमा जिले के कोंटा नगर पंचायत में 22% मतदान हो चुका है.  वही मतदान को देखते हुए बड़ी संख्या में सुरक्षा बल को तैनात किया गया है. संभाग के सभी मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है. वहीं पुरुषों के अलावा महिला भी बढ़-चढ़कर मतदान करने केंद्रों तक पहुंच रहे हैं.
 
भाजपा कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस मे भिड़े 
वहीं कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में  मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर मारपीट का आरोप लगाया है तो वही कांग्रेस ने भी भाजपा पर मारपीट का आरोप लगाया. दोनों तरफ से भानुप्रतापपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है. वही दोनो दल के टेंट को भी कार्यकर्ताओ ने नुकसान पहुँचाया है. पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार भी किया है. फिलहाल अन्य जिलो के मतदान केंद्र में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी हैय  
 
70%मतदान होने का अनुमान
इधर मतदान को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा के कोंटा नगर पंचायत और बीजापुर के भोपालपटनम और भैरमगढ़ नगर में  70% से अधिक मतदान हो सकता है. भाजपा और कांग्रेस के नेताओ द्वारा मतदान से पहले अपने अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार के लिए पूरी ताकत झोंक दीय फिलहाल लगातार मतदाता केंद्रों तक मतदान करने पहुंच रहे हैं. 

ये भी पढ़ें

Bihar Weather Today: बिहार में बढ़ी कनकनी, पटना, गया, समेत कई जगहों का तापमान गिरा, अभी चलती रहेगी पछुआ हवा

UP Election 2022: IT विभाग की छापेमारी से भड़की यूपी की राजनीति, SP-BJP आमने-सामने, अखिलेश को मिल रहा प्रियंका का साथ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget