एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Road Accident: दुर्ग में तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

Durg: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. इसमें हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

Durg: छत्तीसगढ़ सरकार सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कई तरह की अभियान चला रही है. साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था भी दुरुस्त करने की कोशिश कर रही है. इसके बावजूद सड़क दुर्घटना है कि रुकने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला दुर्ग जिले के नंदनी थाना क्षेत्र का है. यहां पर एक तेज रफ्तार सवारी बस ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को ठोकर मार दी. मौके पर ही तीनों मोटरसाइकिल सवार लोगों की मौत हो गई. इस घटना से आक्रोशित स्थानीय और ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ कर दी. हालांकि पुलिस के दखल के बाद मामला शांत कराया गया. साथ ही बस को कब्जे में ले लिया गया है. वहीं घटना के बाद से बस चालक मौके से फरार हो गया है.

तीन लोगों की मौके पर मौत

दरअसल दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड के ग्राम कोड़िया में बुधवार को यह दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां दुर्ग शहर की ओर से आ रही सवारी बस ने मेडेसरा के मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को ग्राम कोड़िया में अपने चपेट में ले लिया है. इस दर्दनाक एक्सीडेंट में तीनों युवकों की मौत हो गई है. जब इस सड़क हादसे की जानकारी आस पास के लोगों को लगी तो लोग आक्रोशित हो गए. लोगो ने बस में जमकर तोड़फोड़ की. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. इसके बाद उसने किसी तरह मामले को शांत कराया.  इस दौरान लगभग एक घंटे तक सड़क जाम रहा.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार बस  ने रात में ग्राम कोड़िया में 3 युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. इसमें पोखराज वर्मा पिता जेठू राम वर्मा उम्र 40 निवासी मेडेसरा, देवा यादव पिता अशोक यादव उम्र 30 निवासी मेडेसरा और बल्लू कुमार साहू उम्र 45 निवासी मेडेसरा की मौत हो गई है. हादसे के बाद मौजूद ग्रामीणों में आक्रोश था. उन्होंने बस में जमकर तोड़ फोड़ की. पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है, और मामले की जांच में जुट गई है. घटना के बाद से ही बस चालक मौके से फरार हो गया है.  पुलिस उसकी तलाश कर रही है.


Chhattisgarh Road Accident: दुर्ग में तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत


आखिर क्यों बढ़ रहे हैं सड़क हादसे

अगर हम सड़क हादसों की बात करें तो सड़क हादसों के बढ़ने का मुख्य कारण क्या हो सकता है?  इसमें यह बात निकलकर सामने आई है कि, ज्यादातर सड़क हादसे इसलिए होते हैं कि लोगों ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते. इसके साथ ही यह भी बात सामने आई है कि तेज रफ्तार सड़क हादसों की एक बहुत बड़ी वजह बनती है. जिससे सड़क हादसे बढ़े हैं. सड़क हादसे ज्यादातर खराब सड़कों के वजह से होते हैं.


बीते 10 महीनों में सड़क हादसे में 250 लोगों की हुई है मौत

बीते 10 महीनों में दुर्ग जिले में सड़क हादसों की बात की जाए तो 956 सड़क हादसे हुए हैं. इसमें 250 लोगों की सड़क हादसों में मौत हो चुकी है. इस सड़क हादसों में 814 लोग घायल हुए हैं. दुर्ग जिले में ज्यादातर सड़क हादसे ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिले है. ग्रामीण क्षेत्रों में 302 सड़क हादसों में से 126 लोगों की मौत हुई है.

Chhattisgarh: रेलवे ने 80 हजार से अधिक कर्मचारियों का बढ़ाया वेतन, रायपुर और बिलासपुर रेल मंडल के कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget