एक्सप्लोरर

बस्तर में एक बार फिर दिखीं ये दुर्लभ प्रजाति की मछलियां, जानिए क्यों सालों से ग्रामीण कर रहे इसकी पूजा

Bastar News: बस्तर के इंद्रावती नदी में पाई जाने वाली बोध मछली डूडुंग मछली अब लगभग गायब हो चुकी हैं. विलुप्ति के कगार पर पहुंची इन मछलियों को बरसात के मौसम में एक बार फिर देखा जा रहा है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) में पाई जाने वाली दुर्लभ प्रजाति की दो मछलियां विलुप्त होने की कगार पर हैं. बस्तर की प्राणदायिनी इंद्रावती नदी में यह दोनों मछलियां कभी बहुतायात में पाए जाते थे, लेकिन लगातार इनकी संख्या घटती जा रही है. करीब 150 किलो वजनी बोध मछली पिछले कुछ सालों से इस नदी में एक भी दिखाई नहीं देती हैं.

वहीं डूडुंग मछली भी अब बस्तर के इंद्रावती नदी से पूरी तरह से गायब हो चुकी है, लेकिन बारिश के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ   ग्रामीणों को एक बार फिर बोध मछली नजर आ रही है. दरअसल बोध और डुडूंग मछली केवल देश में बस्तर की इंद्रावती नदी, ब्रह्मपुत्र नदी और शबरी नदी में ही देखने को मिलती हैं. इन दोनों मछलियों पर बस्तर की स्थानीय हल्बी बोली में गाने भी बन चुके हैं, जो की काफी हिट हुए हैं.

ग्रामीण बोध मछली की पूजा करते हैं 
दरअसल, कैटफिश को ही बस्तर में बोध या गूंज मछली कहा जाता है. छोटी मछली को बोध और गूंज और बड़ी मछली को भैसा बोध कहा जाता है. बोध मछली के नाम पर ही बारसूर के पास बोध नामक गांव है और बोधघाट परियोजना का नाम भी बोध मछली पर रखा गया है. जगदलपुर शहर के एक कॉलोनी और थाना का नाम बोध मछली के नाम पर बोधघाट कॉलोनी और बोधघाट थाना है.

जानकार बताते हैं कि यह मछली आक्रामक होती है और भूखी होने पर कभी-कभी नदी में उतरे व्यक्ति पर हमला कर देती है. इसलिए जान माल की सुरक्षा के हिसाब से इंद्रावती नदी के किनारे बसे दर्जनों गांव के रहवासी इसकी पूजा भी करते हैं. बोध मछली के नाम पर चित्रकोट वॉटरफॉल के नीचे खोह में एक सैकड़ों साल पुराना बोध मंदिर है, यहां कुड़कु जनजाति के मछुआरे हर साल जात्रा मेला आयोजित कर बोध मछली की पूजा करते है.

हालांकि, वर्तमान में बोधघाट इलाके में भी बोध मछली अब न के बराबर ही मिल रही है. बारिश के सीजन में क्षेत्र के ग्रामीण मछुआरे बड़ी संख्या में बोध मछली का शिकार करते थे और बारसूर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में इसे बेचते थे. ऐसे ही चित्रकोट गांव के निचले हिस्से के मछुआरे वाटरफॉल के नीचे बोध मछली पकड़कर लौंहडीगुड़ा के साप्ताहिक बाजार में इसे बेचने आते थे.

बोध मछली का वजन 150 किलो तक होता है
ऐसे में विलुप्ति के कगार पर पहुंची इस मछली को बरसात के मौसम में एक बार फिर  देखा जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि इंद्रावती नदी में जलस्तर बढ़ने से कुछ मछुवारों ने इसे पकड़ा, लेकिन वापस नदी में छोड़ दिया क्योंकि यह मछली अब बहुत ही कम दिखाई देती है और ग्रामीणों ने इसका शिकार भी छोड़ दिया है. बता दें इंद्रावती नदी में मिलने वाली बोध मछली 150 किलो तक वजन ही होती है,लेकिन वर्तमान में इतने वजन की मछली अब दिखाई नहीं दे रही है. 

बस्तर में पाई जाने वाली मछली की दूसरी प्रजाति डूडुंग भी बड़ी मात्रा में पाई जाती थी. ग्रामीण इस मछली को दवा के रूप में उपयोग करते है, लेकिन अब बस्तर में तो नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य उड़ीसा में डूडुंग मछली थोड़ी बहुत संख्या में बची हुई है. दुर्लभ प्रजाति की दोनों मछलियां पहले बस्तर में आसानी से देखने को मिलती थी, लेकिन अब यह दोनों मछलियां विलुप्त हो गई हैं और बाजार में भी कहीं दिखाई नहीं देती हैं., हालांकि, डूडुंग मछली की थोड़ी बहुत आपूर्ति पड़ोसी राज्य उड़ीसा से हो रही है.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ का Budget बढ़ा, फिर शुरू होगी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा, जानें CG अनुपूरक बजट की जरूरी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget