एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Rajyotsav: कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को मंच पर नहीं मिली जगह, जमीन पर बैठीं नगर पालिका अध्यक्ष

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में राज्योत्सव कार्यक्रम में की गई व्यवस्था को लेकर पार्टी के कई नेताओं में नाराजगी देखने को मिली. कहीं विधायक को मान मनौवल करना पड़ा तो कहीं अधिकारी ने हाथ जोड़ लिए.

Chhattisgarh Rajyotsav 2022: छत्तीसगढ़ में राज्योत्सव की खुशी के बीच प्रदेश के दो जिलों में कांग्रेस नेताओं की नाराजगी देखने को मिली. हालात इस कदर बिगड़ गए कि महिला नगर पालिका अध्यक्ष को राज्योत्सव कार्यक्रम के मंच के सामने जमीन पर बैठना पड़ गया. इसके साथ ही कांग्रेस में गुटबाजी की चर्चा भी शुरू हो गई. दरअसल, मामला छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सरगुजा जिले का है. यहां के जिला मुख्यालयों में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राज्योत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया था.

अम्बिकापुर शहर के कला केंद्र मैदान में राज्योत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भटगांव विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े शामिल हुए. लेकिन शाम के वक्त अम्बिकापुर के स्थानीय कांग्रेस नेता नाराज हो गए. वो इसलिए क्योंकि उन्हें मंच पर जगह नहीं मिली. इसके बाद ये चर्चा शुरू हो गई कि टीएस सिंहदेव के गुट के लोगों की जानबूझकर उपेक्षा की गई है. बता दें कि, अम्बिकापुर में राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ जेपी श्रीवास्तव और प्रदेश महामंत्री द्वितेंद मिश्रा पहुंचे थे. इस दौरान उन्हें मंच पर जगह नहीं मिली. ऐसे में उनके समर्थक नाराज हो गए और स्थानीय नेताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया.

Chhattisgarh: CM बघेल का फैसला- सभी जिलों में लगेगी छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा, क्या हैं सियासी मायने?

तब कांग्रेस के नाराज नेताओं ने संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े के सामने ही कह दिया कि हमारी सरकार है. इसके बावजूद हमारे साथ ऐसा किया जाता है. हमारी उपेक्षा की गई है जो ठीक नहीं है. तब प्रशासनिक अमला भी वहां सक्रिय नजर आया. अम्बिकापुर तहसीलदार भूषण मंडावी हाथ जोड़कर नाराज कांग्रेस नेताओं को मनाने लगे. तब जाकर कुछ समय बाद दोनों शांत हुए. इस मामले को लेकर अम्बिकापुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर नाराजगी देखने को मिली है. इस संबंध में जब मीडिया प्रतिनिधियों ने संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े से बातचीत करनी चाही तो उन्होंने कहा मैं इस संबंध में अभी कुछ बोलना नहीं चाहता.

दूसरा मामला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का है. यहां मनेंद्रगढ़ में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान मंच के सामने मनेंद्रगढ़ नगर पालिका की अध्यक्ष प्रभा पटेल अपने पार्षदों के साथ बैठ गई. प्रभा ने इस बात को लेकर नाराज़गी जताई कि उन्हें मंच में जगह नहीं दी गई. ना ही जो बैनर, पोस्टर लगाए गए है, उसमें भी उनकी और ना ही किसी भी कांग्रेस पार्षद की फोटो लगाई गई है. वो इस बात को लेकर भी नाराज थी कि पूरे शहर में जो पोस्टर लगाए गए. उनमें भी उनकी फोटो तक नहीं है. इसी बात से नाराज नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा यादव, महिला नेत्रियों और कुछ पार्षदों के साथ मंच के सामने नीचे बैठ गई. काफी देर तक गहमा गहमी का माहौल बना रहा. 

ये सब देखकर प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आए और उन्हे समझाने का काफी प्रयास किया. इसके वावजूद प्रभा पटेल नहीं मानी. फिर जब राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल ने उन्हें काफी समझाया तब जाकर वह शांत हुई और कार्यक्रम में शामिल हुई. 

बता दें कि, राज्योत्सव में नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल के जमीन पर बैठने के बाद का एसडीएम अभिषेक कुमार का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एसडीएम अभिषेक कुमार नपाध्यक्ष प्रभा पटेल और कांग्रेस की महिला नेत्रियों से कह रहे है कि आप लोग अच्छी साड़ी पहनकर आई हैं, खराब हो जाएगी. एसडीएम को जवाब में महिला नेत्रियां कह रही है कि साड़ी की चिंता नहीं है सर, सम्मान की चिंता है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget