एक्सप्लोरर

Rajnandgaon News: आपसी विवाद के बाद पति ने कर दी पत्नी की हत्या, खुद दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

Rajnandgaon Crime News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी. हत्या के बाद पति ने खुद थाने जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पति पत्नी के विश्वास के रिश्ते को तार तार करने वाला मामला सामने आया है. जिसमें एक पति जगदीश साहू ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. बता दें कि जगदीश साहू चौदह जुलाई को गुण्डरदेही थाना के अम्बागढ़ चौकी में आकर रिपोर्ट कराया कि 12 जुलाई को दोहपर साढ़े तीन बजे से सवा चार बजे के बीच उसकी पत्नी पद्मिनि साहू बिना बताए कही चली गई है. जिसका दिमागी स्थिति सही नहीं है.

जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच कर रही थी. 18 जुलाई को प्राथी जगदीश साहू ने थाना अम्बागढ़ चौकी में आकर पुलिस को सूचना दिया कि गांव गुंडरदेही उसके घर के पास के तालाब में एक महिला का धड़ जिसका हाथ पैर और सिर नही है वह तालाब में तैरता देखा है. जिस पर थाना अम्बागढ़ चौकी पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंच कर अज्ञात महिला के शव का धड़ जिसका दोनों हाथ, दोनों पैर और सर कटा हुआ मिला. जिसके पेट में लोहे का पाईप तार से बंधा हुआ मिला. 

घर में मिले खून के धब्बे
दरअसल, लाश मिलने के बाद तत्काल पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल शव की पहचान कराने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ करने के निर्देश दिए. जिसके बाद तत्काल थाना अम्बागढ़ पुलिस, सायबर सेल की टीम, फोरेंसिक टीम, गोताखोर टीम और डॉग स्कार्ड मौके पर पहुंची और सभी संयुक्त रूप से छानबीन करने लगी. गोताखोर द्वारा तालाब से शव का एक हांथ और एक पैर तार से बंधा हुआ तालाब के अंदर से निकाला गया. फोरेंसिक टीम द्वारा प्रार्थी जगदीश साहू के घर की छानबीन किया गया जिसमें जांच टीम को घर मे खून के धब्बों को धोने जैसे साक्ष्य मिले. 

Subsidy Offer: ग्रामीण महिलाओं के लिये खुशखबरी, कंपोस्ट खाद बनाकर बेचने पर मिलेगी सब्सिडी

पुलिस के पूछताछ में आरोपी पति ने जुर्म कबूला
जिससे पुलिस को प्रार्थी जगदीश साहू के ऊपर अपनी पत्नी को मारने का शंका हुआ. संदेही प्रार्थी जगदीश से पूछताछ करने पर वह अपनी ही पत्नी के शव को पहचानने से इंकार कर दिया. दूसरे दिन 19 जुलाई को थाना अम्बागढ़ पुलिस और सायबर सेल की टीम द्वारा संदेही जगदीश के घर और दुकान की तलाशी ली गई. जिसमें उसकी पत्नी पद्मिनी के पहने हुए जेवरात उसके दूकान में छुपाकर रखा हुआ मिलने पर जगदीश साहू से सख्ती से पूछताछ की गई. जिस पर आरोपी जगदीश साहू ने अपनी ही पत्नी की हत्या किए जाने की बात कबूल किया. 

आरोपी पति ने बताया कि 12 जुलाई को बच्चों के स्कूल जाने के बाद पत्नी के साथ आपसी विवाद हुआ जिसमें उसके द्वारा पत्नी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. उसके बाद उसने अपनी पत्नी के शव को दुकान के गोदाम में छुपाकर रखा. बच्चों के मां के बारे में पुछने पर आरोपी ने बताया कि वह अपने मायके चली गई हैं. 12 जुलाई की रात को आरोपी ने साक्ष्य छिपाने की नियत से अपनी पत्नी के शव को खींचते हुए और कंधे पर लादकर घर लाया और तालाब के किनारे ले जाकर शरीर के अंगों को काट दिया और तालाब में डाल दिया.

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
 पुलिस आरोपी पति के खिलाफ हत्त्या का मामला दर्ज कर आरोपी के निशानदेही पर हत्त्या से जुड़े मृतिका के पहने कपड़े, गहने, शरीर के अंग, टंगिया, आरीब्लेड आदि को बरामद जगदीश साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया.

Bastar News: जान जोखिम में डाल बस्तर के गांव वाले कर रहे नाला पार, वन विभाग की लापरवाही से चेक डेम बदहाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget