एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: कांग्रेस में शामिल होंगे नंद कुमार साय? छत्तीसगढ़ में बढ़ी हलचल, कुछ देर में कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेगी नेताओं की फौज

Chhattisgarh Politics: कांग्रेस के सभी बड़े नेता, मंत्री और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुबह  10:30 बजे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में इकट्ठा हो रहे हैं.  

Nand Kumar Sai News: छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव के पहले रविवार को भारतीय जनता पार्टी को तगड़ झटका. राज्य में पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद नंद कुमार साय ने इस्तीफा दे दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी छवि खराब की जा रही है. इस बीच खबर है कि वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को रायपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंच सकते हैं. इसके अलावा कई और नेता पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे.

बताया गया कि कांग्रेस के सभी बड़े नेता, मंत्री और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार सुबह  10:30 बजे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में इकट्ठा हो रहे हैं. कल बीजेपी के बड़े आदिवासी नेता नंद कुमार साय ने बीजेपी से इस्तीफ़ा दिया था. इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने बड़ी बैठक बुलाई है.

इससे पहले बीजेपी नेता के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस की संचार शाखा के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा था कि साय जैसे ‘ज्ञानी, विनम्र और सहिष्णु नेता' का पार्टी छोड़ना इस बात का संकेत है कि बीजेपी आदिवासी नेताओं को अपमानित और उपेक्षित कर रही है.'

शुक्ला ने कहा, ‘यदि उन्होंने पार्टी छोड़ी है तो इसका मतलब है कि बीजेपी इस बहुत बड़े वर्ग (आदिवासी) की उपेक्षा कर रही है, जिसे साय बर्दाश्त नहीं कर सके.’

कौन हैं नंद कुमार साय?
बीजेपी के एक प्रमुख आदिवासी चेहरा एवं उत्तरी छत्तीसगढ़ से ताल्लुक रखने वाले साय पहली बार 1977 में मध्य प्रदेश में तपकरा सीट (अब जशपुर जिले में) से जनता पार्टी के विधायक चुने गए थे. वह 1980 में बीजेपी की रायगढ़ जिला इकाई के प्रमुख चुने गए. वह 1985 में तपकरा से बीजेपी विधायक चुने गए.

वह 1989, 1996 और 2004 में रायगढ़ से लोकसभा सदस्य और 2009 और 2010 में राज्यसभा सदस्य चुने गए. साय 2003-05 तक छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष और 1997 से 2000 तक मध्य प्रदेश बीजेपी प्रमुख रहे.

नवंबर 2000 में मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद वे छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के पहले नेता बने. साय 2017 में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) के अध्यक्ष बने.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget