एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: पीएम नरेंद्र मोदी के तारीफ वाले बयान की हुई चर्चा तो अब टीएस सिंहदेव ने दी सफाई, जानें- क्या कहा?

Chhattisgarh के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा था कि राज्य से हम लोगों ने अगर काम किया और मांगा तो बतौर एक साथी केन्द्र सरकार की ओर से कभी हाथ तंग नहीं रहे

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने अपने उस बयान पर सफाई दी है जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी. बीते दिनों प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ दौरे पर थे. राज्य सरकार की तरफ से उनकी अगवानी करते हुए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने जमकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की. टीएस सिंहदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि, "आज आप देने आये हैं. बहुत सारी चीजें देते रहे हैं, दे रहे हैं और भविष्य में भी मिलती रहेंगी, ऐसा मेरा विश्वास है.'

उनके इस बयान को लेकर एक ओर जहां कांग्रेस असहज है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इसे घर घर पहुंचाने का फैसला ले लिया है. अब इस पर टीएस सिंहदेव ने सफाई दी है. शुक्रवार रात एक पोस्ट में सिंहदेव ने बयान पर जारी चर्चा के बीच प्रतिक्रिया दी.

डिप्टी सीएम ने कहा कि हमारे प्रदेश, पूरे देश में सदा अतिथि सत्कार की परंपरा रही है.  एक शासकीय मंच पर, प्रधानमंत्री जी की गरिमा को ध्यान में रखते हुए कुछ बातें कही गईं थी. मंच के माध्यम से मैं आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में नहीं पड़ना चाहता था. और, मेरा वक्तव्य केवल अपने विभाग की माँगों से संबंधित था.

Chhattisgarh में कांग्रेस ने BJP को थमाया सियासी हथियार? डिप्टी सीएम के इस बयान की चहुंओर चर्चा, विपक्ष ने बनाई रणनीति

डिप्टी सीएम ने कहा था कि आज रेल कॉरिडोर, ब्लॉक, सिकल सेल के ग्रसित नागरिकों को उनकी बेहतर पहचान और बेहतर उपचार के लिए जो कार्य का सिलसिला चालू है, उसमें आज आपने अपनी उपस्थिति से गति दी है."

डिप्टी सीएम ने क्या-क्या कहा था?
कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री राज्यों के साथ कभी भेदभाव नहीं करते, यह कहते हुए सिंहदेव ने आगे कहा कि, "मैं ये कहने से भी नहीं चूकना चाहूंगा कि मेरे अनुभव में मैंने भेदभाव महसूस नहीं किया.

टीएस सिंहदेव ने कहा था कि राज्य से हम लोगों ने अगर काम किया और मांगा तो बतौर एक साथी केन्द्र सरकार की ओर से कभी हाथ तंग नहीं रहे और मेरा विश्वास है कि आने वाले समय में इस देश को, इस प्रदेश को मिल के अपनी संघीय ढांचे की व्यवस्था में निरंतर हम आगे बढ़ाते रहेंगे.

उन्होंने कहा था कि चाहे वो स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो, चाहे औद्योगिकीकरण का क्षेत्र हो, चाहे रोजगार का क्षेत्र हो, सभी क्षेत्रों में साझा भागीदारी से हम विकास सतत करते रहेंगे. बहुत-बहुत आभार आपकी उपस्थिति के लिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget