एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: सड़क को लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने, रमन सिंह ने सीएम भूपेश से पूछा ये बड़ा सवाल

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में सड़क को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग जारी है. सड़क को लेकर रमन सिंह ने सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा है.

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ में खराब सड़कों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग जारी है. सड़क खराब होने पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. इसके जवाब में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. रमन सिंह ने ये तक कह दिया है कि राहुल गांधी अपने पदयात्रा में छत्तीसगढ़ इसलिए नहीं आ रहे हैं क्योंकि यहां सड़कें उनके चलने लायक तक नहीं है. 

सड़क को लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने

दरअसल पिछले कुछ दिनों से बीजेपी छत्तीसगढ़ की सड़कों को लेकर कांग्रेस सरकार घेरने में जुटी हुई है. रायपुर में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है हमारी सरकार में सड़के बनी लेकिन कांग्रेस के सरकार में सड़क के मरम्मत के लिए एक पैसा भी नहीं दिया गया और नोडल अधिकारियों को डांटने से कुछ नहीं होगा.

 सरकार की हालत ये है कि अब की गांव - गांव में एक ही नारा गूंज रहा है लबरा के डबरा ,मुख्यमंत्री भूपेश का भेंट मुलाकात नहीं डांट मुलाकात है. उसमें भी हेलीकॉप्टर से जा रहे हैं. मुख्यमंत्री से मेरा आग्रह है कि हेलीकॉप्टर छोड़कर सड़क मार्ग से जाए. जहां हर सड़क में लोग आंदोलन कर रहे है. तो उनको सड़क के बारे में जानकारी मिलेगी.

भूपेश बघेल की प्राथमिकता में सिर्फ पाटन विधानसभा

डॉ रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर अपने विधानसभा क्षेत्र में बस्तर से ज्यादा खर्च करने का भी आरोप लगाया है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंकड़ा देते हुए कहा है कि पाटन विधानसभा क्षेत्र की स्थिति की तुलना 12 विधानसभा वाले बस्तर से की जाए तो यहां 2019 से 2022 तक बजट कार्य, मेंटेनेंस कार्य, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 1300 करोड़ रुपए खर्च हुए, इसी तरह सरगुजा के 14 विधानसभा क्षेत्र में लगभग 1730 करोड़ रुपए खर्च हुए.

लेकिन अकेले पाटन विधानसभा में चार साल में 1750 करोड़ रुपए खर्च किए गए , ऐसा लगता है मुख्यमंत्री को एक विधानसभा ही पूरा देश- प्रदेश है. भूपेश बघेल की प्राथमिकता में सिर्फ पाटन दिखता है और पाटन के सिवाय कहीं की सड़के उसको दिखती नहीं है.

रमन सिंह ने सीएम भूपेश बघेल से पूछा ये सवाल

आगे रमन सिंह ने अपनी सरकार में बनाई गई सड़कों की जानकारी देते हुए कहा कि 2018 में जब हमारी सरकार थी, तब पीएम ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत 3250 किलोमीटर निर्माण हमने किया था और 1 हजार 555 सड़कें बनाई थी. हमने मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ 6 हजार 211 गौरव पथ का निर्माण किया है. 2- लेन सड़क की लंबाई 1 हजार 2051 किलोमीटर से 5 गुना बढ़ाया और 6 हजार 271 किलोमीटर किया है. अब भूपेश बघेल को जवाब देना चाहिए इन्होंने 4 साल में कितनी सड़के छत्तीसगढ़ में बनाई है. 

इसके जवाब में कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने रमन सिंह पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. शुक्ला ने रमन सिंह के आंकड़ों को झूठा बताया है. 2016 -17 में सड़के बनाई गई है वो आज कंडम हो गई है, तो इस बात का सबूत है कि रमन सिंह ने सड़क बनाने में भ्रष्टाचार किया था. उनके भ्रष्टाचार के कारण ही जिन सड़कों को आयु 12 से 15 साल होनी चाहिए वो सड़के आज फटेहाल स्थिति में है. 3 से 5 साल में वो सड़के बरबाद हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बिलासुपर जोन से चलने वाली 74 ट्रेनों का बदला टाइम, लेट लतीफी से मिल सकती है छुट्टी

Chhattisgarh News: अंबिकापुर सेंट्रल जेल में फैला हेपेटाइटिस, 36 मरीज मिले संक्रमित, ओपीडी में हुई 9 मरीजों की पहचान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget