एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: नफरत फैलाने वाले पोस्ट के मामले में बीजेपी के 8 नेताओं को नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला?

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने शिकायत की थी कि बीजेपी नेताओं ने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से नफरत फैलानी वाली सामग्री को पोस्ट किया था. 

छत्तीसगढ़ में रायपुर जिले की पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नफरत फैलाने वाली सामग्री पोस्ट करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता समेत आठ नेताओं को नोटिस जारी किया है. रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रशांत अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि नेताओं को पोस्ट के संबंध में थाने में पेश होने के लिए कहा गया है. 

अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने बीजेपी के प्रदेश आईटी सेल प्रभारी सुनील एस पिल्लई, प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष नंदन जैन, बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता, बीजेपी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष योगी साहू, युवा मोर्चा के विभाग संयोजक कमल शर्मा, डीडी नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभंकर और बीजेपी कार्यकर्ता बिट्टू पाणिग्रही को नफरत फैलाने वाली सामग्री पोस्ट करने के मामले में नोटिस जारी किया है. 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 12 अप्रैल को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने रायपुर जिले में पुलिस से शिकायत की थी कि बीजेपी नेताओं ने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से नफरत फैलानी वाली सामग्री को पोस्ट किया था. 

उन्होंने बताया कि बीजेपी सदस्यों ने बिरनपुर हिंसा संबंधित पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ- ‘भूपेश का जिहादगढ़’, ‘तालिबानी हुकूमत’ और इसी तरह के अन्य आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था. 

बीजेपी नेताओं को जारी नोटिस में कहा गया है कि उनका पोस्ट लोकशांति पर विपरीत प्रभाव डालने वाला, आमजन के मन में वैमनस्य और आक्रोश उत्पन्न करने तथा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला है. नोटिस में कहा गया है कि उच्चतम न्यायालय द्वारा भी नफरत फैलाने वाले पोस्ट पर कार्रवाई के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है. 

रायपुर से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित बिरनपुर गांव में आठ अप्रैल को स्कूली बच्चों के बीच मारपीट के बाद हिंसा भड़क गई थी.  इस झड़प में एक स्थानीय निवासी भुनेश्वर साहू (22) की मौत हो गई थी और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.  तीन दिन बाद, रहीम और उनके बेटे इदुल मोहम्मद के शव बरामद किए गए थे. 

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh Politics: अरविंद केजरीवाल के समर्थन में छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का हंगामा, रायपुर में चक्का जाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget