एक्सप्लोरर

सुकमा में नक्सल विरोधी अभियान को मिली कामयाबी, पुलिस मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर

Sukma Naxal Encounter: रात से शुरू हुई फायरिंग सुबह तक रूक रूक कर होती रही. पुलिस की टीम ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया. फायरिंग थमने के बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाया.

Chhattisgarh News: सुकमा में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है. घटनास्थल से बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री भी बरामद होने की सूचना है. सोमवार को चिंतलनार एवं मुकरम कैम्प से जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाइटर और 206 कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी गश्ती पर निकली थी. चिंतावागू नदी किनारे जंगल में नक्सली ने गश्ती टीम पर फायरिंग शुरू कर दी.

जवानों ने भी नक्सलियों को जवाब देने के लिए मोर्चा संभाला. दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी होने लगी. गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया. पुलिस और नक्सलियों में रात से सुबह तक रूक रूक कर मुठभेड़ होती रही. नक्सलियों की तरफ से गोलीबारी बंद होने के बाद जवानों ने सर्च अभियान चलाया.

मुठभेड़ में पुलिस ने दो नक्सलियों को किया ढेर

मंगलवार की सुबह मौके से दो नक्सलियों का शव बरामद हुआ. भीषण फायरिंग की वजह से नक्सली शव छोड़कर भागने पर मजबूर हुए. मुठभेड़ में जवान नक्सलियों पर भारी पड़े. बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम पर हमले में जगरगुंडा एरिया कमेटी और पीएलजीएल बटालियन शामिल है. भारी बारिश के बाद चिंतावागू नदी उफान पर है.

साथियों का शव छोड़कर भाग खड़े माओवादी

पुलिस की लगातार गोलीबारी से नक्सली पीछे हटने को मजबूर हुए. भागने के दौरान उफनती नदी भी बाधा बनी. नक्सली दोनों साथियों का शव छोड़कर जंगर में घुस गये. मुठभेड़ थमने के बाद गश्ती टीम सर्च इलाके में सर्च अभियान चलाया गया. सर्चिंग के दौरान भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद हुई है. अधिकारियों ने बताया कि सर्च अभियान पूरा कर लिया गया है. मौके से गश्ती पार्टी कैंप की ओर रवाना हो गयी है. गौरतलब है कि नक्सल प्रभावित इलाकों से सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिलने की खबर प्राप्त हो रही है. सुरक्षा बलों की टीम एंटी नक्सल ऑपरेशन में मोर्चे पर तैनात है.

ये भी पढ़ें-

बिजली गिरने से 6 बच्चों की हुई मौत, जानें ये कैसे बनती है और कितनी खतरनाक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget