एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: अंबिकापुर में जल संकट से जूझ रहे हैं लोग, टैंकर के लिए भी करना पड़ रहा घंटों इंतजार

Amikapur Water Crises: शहर के अधिकांश इलाकों में दूसरी पाली में पानी की सप्लाई नहीं होने के चलते लोग परेशान हो रहे हैं. पेयजल जैसी अति आवश्यक सेवा को भी सुचारू रख पाने में नाकाम हो रहे हैं.

Ambikapur News: सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में अमृत मिशन योजना के तहत श्याम घुनघुट्टा जलाशय से पानी लाने, बांकी जलाशय के इंटकवेल की सफाई के नाम पर पैसा फूंके जाने के बावजूद निगम प्रशासन दोनों पाली में पानी देने में नाकाम हो रहा है. पानी की तरह पैसा बहाने के बावजूद अम्बिकापुर शहर की बड़ी आबादी अभी भी जल संकट से जूझ रही है. शहर के अधिकांश इलाकों में दूसरी पाली में पानी की सप्लाई नहीं होने के चलते लोग परेशान हो रहे हैं.

अंबिकापुर में पेयजल का संकट

नागरिकों का कहना है कि पेयजल जैसी अति आवश्यक सेवा को भी सुचारू रख पाने में नाकाम हो रहे हैं. शहर के प्रमुख रिहायशी इलाकों में जल संकट से जूझ रहे लोगों को निगम द्वारा टैंकर के माध्यम से पानी सप्लाई की जा रही है. मगर यह सेवा भी क्षमता के अनुरूप नहीं मिलने से लोगों की परेशानी दूर नहीं हो रही है. नागरिकों का कहना है कि सुबह प्रथम पाली में पानी की सप्लाई लगभग आधे घंटे तक पूरी क्षमता के साथ होती है. इसके बाद पानी की गति धीमी कर दी जाती है. बिजली बाधा अथवा अन्य कारणों से सुबह की पाली में पानी भर पाने से वंचित रहने वाले लोग दूसरी पाली का इंतजार करते है मगर दूसरी पाली में कभी पांच तो कभी दस मिनट पानी आने के चलते लोग स्वयं को ठगा सा महसूस करते हैं. 

सप्लाई से पाली नहीं मिल पाने पर जब टैंकर की मांग की जाती है तो टैंकर आने में भी काफी विलंब होता है. अम्बिकापुर शहर के रिंग रोड नमनाकला, जोड़ा पीपल, देवीगंज मार्ग, ब्रम्ह मंदिर चौराहा, सत्तीपारा, बाबूपारा अटल-आवास, परसापाली सहित अन्य इलाकों में भी इस तरह की समस्या देखने को मिल रही है. नागरिकों का कहना है कि इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी पानी सप्लाई की व्यवस्था को सुधारने के प्रति रुचि नहीं ली जा रही है. जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है.

बिगड़े हैंडपंपों का भी नहीं हो रहा मरम्मत

गौरतलब है कि अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल के लिए पुरानी व्यवस्था बांकी जलाशय, तकिया फिल्टर प्लांट है जबकि अमृत मिशन योजना के तहत श्याम घुनघुनट्टा जलाशय से पाइप लाइन विस्तार करते हुए कतकालो में नया फिल्टर प्लांट बना कर भी पानी लाया गया है. निगम प्रशासन द्वारा यह दावा किया जा रहा था कि शहर में लंबे समय तक के लिए अब पानी की समस्या दूर हो गई है, मगर इसके बेहतर क्रियान्वयन का अभाव और अनदेखी के चलते अभी भी शहर के कई इलाकों में पानी की समस्या बनी रहती है.

शहर के कई इलाकों में हैंडपंप स्थापित किए गए है. पाइपलाइन से पानी नहीं आने पर यह हैंडपंप लोगों के लिए बड़ा सहारा बनते थे, मगर शहर के अधिकांश इलाकों के हैंडपंप मरम्मत और देखरेख के अभाव में खराब हो शो पीस बने हुए है. जिसके चलते लोगों की परेशानी और बढ़ रही है. कई हैंडपंपों में लोगों के द्वारा मशीन डाल कब्जा कर लिया गया है. जिसके चलते भी जहां हैंडपंप सही है. उसका भी लोग उपयोग नहीं कर पा रहे हैं.

पानी की गंभीर समस्या कहीं नहीं

निगम के एमआईसी सदस्य और जल शाखा प्रभारी द्वितेंद्र मिश्रा ने बताया कि शहर में पानी की गंभीर समस्या जैसी स्थिति कहीं नहीं है. बिजली बाधा के चलते कई बार टंकी नहीं भर पानी की स्थिति में कभी-कभी कुछ इलाकों में ही ऐसी समस्या बनती है. उन्होंने कहा कि आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल की व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाएगा. इसके लिए तकनीकी और मैदानी अमले की बैठक ली जाएगी. तकिया, कतकालो फिल्टर प्लांट का भी निरीक्षण किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: फरिश्ता बनकर पुलिस ने बचाई डेढ़ साल की बच्ची की जान, रोते हुए सड़क पर दौड़ रही थी मां, हुए सम्मानित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्तर में बड़ा बदलाव: नक्सल मुक्त क्षेत्र में CRPF कैंप बनेगा पहला जन सुविधा केंद्र, अमित शाह करेंगे उद्घाटन
बस्तर में बड़ा बदलाव: नक्सल मुक्त क्षेत्र में CRPF कैंप बनेगा पहला जन सुविधा केंद्र, अमित शाह करेंगे उद्घाटन
MSP बढ़ोतरी पर CM विष्णुदेव साय ने जताया पीएम मोदी का आभार, बोले- किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक फैसला
MSP बढ़ोतरी पर CM विष्णुदेव साय ने जताया पीएम मोदी का आभार, बोले- किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक फैसला
TMC चीफ ममता बनर्जी पर भड़के पूर्व CM, 'पश्चिम बंगाल में BJP तो थी ही नहीं, आपने...'
TMC चीफ ममता बनर्जी पर भड़के पूर्व CM, 'पश्चिम बंगाल में BJP तो थी ही नहीं, आपने...'
Rajnandgaon News: पद्मश्री फुलबासन के अपहरण का मामला, 'मिर्गी का मरीज' बताकर भाग रहे थे आरोपी
पद्मश्री फुलबासन के अपहरण का मामला, 'मिर्गी का मरीज' बताकर भाग रहे थे आरोपी

वीडियोज

Breaking News: अचानक हुई Trump-Jinping बैठक, क्या बदलेगा? | Latest News | TOP News | America
UP News: धूल भरी आंधी से यूपी में भारी तबाही | UP Weather Update | CM Yogi
Breaking News: घर गिरे, पेड़..आंधी से उजाड़े हजारों आशियाने | UP Weather Update | CM Yogi
The Sheep Detectives Review: इस फिल्म में भेड़ करेगी Murder Mystery Solve
Sansani: दीवानी बेटी को मौत की सजा ! | Crime News | Uttar Pradesh News | Crime News Hindi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EXCLUSIVE: हाथ से लिखा, फिर स्कैन करके कोचिंग संस्थानों तक पहुंचा, ऐसे लीक हुआ NEET का पेपर, 5-5 लाख वसूले
EXCLUSIVE: हाथ से लिखा, फिर स्कैन करके कोचिंग संस्थानों तक पहुंचा, ऐसे लीक हुआ NEET का पेपर, 5-5 लाख वसूले
PM मोदी ने की काफिले में कटौती तो उद्धव गुट ने कहा, 'आप ऐसा मत करिए क्योंकि...'
PM मोदी ने की काफिले में कटौती तो उद्धव गुट ने कहा, 'आप ऐसा मत करिए क्योंकि...'
आज MI से हारते ही पंजाब किंग्स प्लेऑफ से हो जाएगी बाहर? जानिए PBKS का पूरा गणित
आज MI से हारते ही पंजाब किंग्स प्लेऑफ से हो जाएगी बाहर? जानिए PBKS का पूरा गणित
Karuppu BO Day 1: शोज कैंसिल के बीच कैसी रहेगी सूर्या-तृषा की 'करुप्पू' की ओपनिंग? कॉलीवुड की साल की टॉप 3 ओपनर में हो पाएगी शामिल?
शोज कैंसिल के बीच कैसी रहेगी सूर्या-तृषा की 'करुप्पू' की ओपनिंग? जानें-यहां
BJP New Team: नितिन नबीन के नेतृत्व में बीजेपी में बड़े बदलाव की तैयारी, मिलेनियल नेताओं को मिल सकता है बड़ा रोल
नितिन नबीन की एंट्री से बीजेपी में बड़ा सत्ता बदलाव! मिलेनियल टीम के साथ 2027 मिशन की तैयारी
WB WBCHSE HS Result 2026: पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में अद्रित पाल ने किया टॉप, इस लिंक से फटाफट चेक करें अपना रिजल्ट
पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में अद्रित पाल ने किया टॉप, इस लिंक से फटाफट चेक करें अपना रिजल्ट
Delhi E-Rickshaw Policy: अब दिल्ली की सड़कों पर नहीं दिखेगा ई-रिक्शा का झाम, फिटनेस सर्टिफिकेट से लेकर रजिस्ट्रेशन पर लगेगी लगाम
अब दिल्ली की सड़कों पर नहीं दिखेगा ई-रिक्शा का झाम, फिटनेस सर्टिफिकेट से लेकर रजिस्ट्रेशन पर लगेगी लगाम
SECR Recruitment 2026: रेलवे में काम करने का शानदार मौका, 1191 पदों पर निकली भर्ती; बिना एग्जाम होगा सिलेक्शन
रेलवे में काम करने का शानदार मौका, 1191 पदों पर निकली भर्ती; बिना एग्जाम होगा सिलेक्शन
Embed widget