एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में धान और मक्का किसानों के लिए बड़ी खबर, 31 अक्टूबर तक कर लें ये काम, वरना नहीं बेच पाएंगे फसल

छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन के धान और मक्का की खरीद के लिए राज्य सरकार ने किसानों को 31 अक्टूबर तक एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन करवाने के लिए कहा है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन के धान और मक्का की खरीद के लिए राज्य सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है. धान और मक्का बेचने वाले किसानों को 31 अक्टूबर तक एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन करवाने के लिए कहा गया है. वहीं पिछले साल जिन किसानों ने समर्थन मूल्य में धान की बिक्री की है उनको दोबारा पंजीयन करवाने की जरूरत नहीं है. बाकी नए किसानों को धान और मक्का बेचने के लिए पंजीयन करवाना होगा और जिनका पंजीयन नहीं होगा उनसे धान और मक्का की खरीद सरकार नहीं करेगी.

31 अक्टूबर तक तक होगा पंजीयन
दरअसल खरीफ विपणन साल 2022- 23 में समर्थन मूल्य पर धान और मक्का खरीदी की तैयारी की जा रही है. इसके लिए छत्तीसगढ़ खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग मंत्रालय ने एक आदेश जारी किया है. आदेश के अनुसार एकीकृत किसान पोर्टल पर किसानों के नए पंजीयन और पंजीकृत फसल और रकबे में संशोधन की कार्यवाही भी 31 अक्टूबर तक की जाएगी. पंजीकृत किसानों से ही समर्थन मूल्य पर धान और मक्का की खरीदी राज्य सरकार करेगी.

छत्तीसगढ़ में किसानों को बड़ी राहत
प्रदेश के किसानों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग कार्यालयों में आवेदन और पंजीयन कराना पड़ता था, इससे समय और संसाधन बर्बाद होता है. इस लिए राज्य शासन इस पंजीयन प्रक्रिया को सरल कर दिया है. अलग-अलग योजनाओं के लिए एक प्लेटफार्म पर किसान पंजीयन करा सकते है. खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग मंत्रालय ने बताया है कि एकीकृत किसान पोर्टल में किसानों की भूमि का और बोए गए फसलों के रकबा सत्यापन के लिए इसे भुईया पोर्टल से लिंक किया गया है. इसी पोर्टल में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना और रागी उपार्जन योजना को सम्मिलित किया गया है. इस पोर्टल में सभी कैटेगरी के भू-धारक और वन पट्टा धारी किसान पंजीयन करा सकते हैं.

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वन पट्टा धारक, ग्राम पंचायत और संयुक्त वन प्रबंधन समिति जो अपने उपलब्ध भूमि में वृक्षारोपण करते हैं, उन्हें भी पोर्टल में पंजीयन की पात्रता होगी. खरीफ मौसम की समस्त कृषि और उद्यानिकी फसल और धान के बदले सुगंधित धान, फोर्टीफाइड धान और वृक्षारोपण करने वाले किसानों का एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन जरूरी है. एकीकृत किसान पोर्टल में नए पंजीयन के लिए ऋण पुस्तिका, बी-1, आधार नंबर, बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ निर्धारित प्रपत्र में आवेदन करना होगा.

ये भी पढ़ें-
Balrampur News: छत्तीसगढ़ में 92 विशेष पिछड़ी जनजाति के युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, इन पदों पर हुई नियुक्ति

Bastar News: बाइक रिपेयरिंग सीखकर खुद के पैरों पर खड़ी हुईं हेमवती, लोग कहते थे- तुम कर नहीं पाओगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget