एक्सप्लोरर

Bastar News: बाइक रिपेयरिंग सीखकर खुद के पैरों पर खड़ी हुईं हेमवती, लोग कहते थे- तुम कर नहीं पाओगी

छत्तीसगढ़ के बस्तर संबाग में आर्थिक तंगी की वजह से पढ़ाई छोड़ एक आदिवासी महिला ने बेहद कम उम्र में कुछ करने की ठानी और आज संभाग की इकलौती महिला बाइक मैकेनिक हैं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) में एक आदिवासी महिला बस्तर संभाग के लोगों के लिए मिसाल बनी हुई है. आर्थिक तंगी की वजह से पढ़ाई छोड़ इस महिला ने बेहद कम उम्र में कुछ करने की ठानी और आज संभाग की इकलौती महिला बाइक मैकेनिक है. इस महिला ने खुद के दम पर न सिर्फ बाइक रिपेयरिंग और ऑटो पार्ट्स का शॉप खोला, बल्कि अपने साथ कुछ युवतियों को बाइक रिपेयरिंग की ट्रेनिंग भी देती हैं. हेमवती नाग बताती हैं कि आत्मनिर्भर बनने के बाद अब उसे रोजाना दो से तीन हजार रुपये की कमाई होती है.

रोजाना 2 से 3 हजार रुपये की होती है कमाई
छत्तीसगढ़ के बस्तर को आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कहा जाता है और यहां के अधिकांश आदिवासी ग्रामीणों का जीवन वनोपज पर ही निर्भर है. पिछले कुछ महीनों से एक आदिवासी महिला अपने हुनर और काबिलियत से पूरे संभाग में मिसाल बनी हुई है. जिले के बकावंड ब्लॉक के रेटावंड गांव की रहने वाली हेमवती नाग की बाइक रिपेयरिंग शॉप की जमकर तारीफ हो रही है. दरअसल इस रिपेयरिंग शॉप की तारीफ इसलिए हो रही है क्योंकि यहां एक महिला मैकेनिक बाइक की रिपेयरिंग करती हैं. हेमवती ने बताया कि शुरुआत से लोग कहते थे की मोटरसाइकिल बनाना आसान नहीं है. इसमें काफी मेहनत और ताकत लगती है, तुम नहीं कर पाओगी लेकिन उनकी बातों को नजरअंदाज कर हेमवती अपने काम में लगी रहती थी. हेमवती का कहना है कि अब अपने काम के बलबूते पर वह रोजाना दो से तीन हजार रुपये की कमाई कर लेती हैं. हेमवती ने कहा कि जब मन में कुछ कर गुजरने की ठान लो तो कोई काम असंभव नहीं होता है.

कुछ ही दिनों में सीखा बाइक रिपेयरिंग का काम
आसपास के गांव के ग्रामीणों का कहना है कि रेटावंड और उसके आसपास करीब 15 से 20 किलोमीटर तक कोई बाइक रिपेयरिंग की शॉप नहीं है. ऐसे में उन्हें अपनी गाड़ियों को पिकअप वाहनों में लादकर बकावंड ब्लॉक तक लाना पड़ता था, लेकिन हेमवती नाग ने कुछ साल पहले यहां रिपेयरिंग शॉप खोली अब आसपास गांवों की बाइक वहीं पर रिपेयरिंग होने जाती है. वहीं हेमवती ने बताया कि अब धीरे-धीरे वह अपने काम को बढ़ा रही हैं. कुछ ही दिन में बाइक रिपेयरिंग के साथ-साथ एक छोटे से ऑटो पार्ट्स की दुकान भी खोल ली है.

हेमवती ने बताया कि बचपन में ही माता-पिता गुजर गए ऐसे में एक छोटे भाई दो बहनों के साथ परिवार का पालन पोषण मुश्किल हो गया था. इस वजह से आठवीं तक शिक्षा लेने के बाद उसने आर्थिक तंगी की वजह से पढ़ाई छोड़ दी और खुद आत्मनिर्भर बन गई. अपने अंदर के झिझक को तोड़ा और पहले कुछ दिनों तक बाइक रिपेयरिंग का काम सीखा और अब खुद बाइक रिपेयरिंग शॉप का संचालन कर रही है. साथ ही आसपास की युवतियों को भी बकायदा बाइक रिपेयरिंग की ट्रेनिंग भी दे रही हैं.

ये भी पढ़ें-

Chhattisgarh: रावघाट से तकनीकी ट्रायल के तहत भिलाई पहुंची लौह अयस्क की पहली खेप, स्टील प्लांट में हुआ स्वागत

Bastar: बस्तर में लगेगी छ्त्तीसगढ़ की पहली प्लास्टिक रिसाइक्लिंग फैक्ट्री, लोगों के लिए खुलेंगे रोजगार के अवसर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Xप्लेन: प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget