एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Olympics Games: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में धमाल मचा रहे महिला और पुरुष, जानें किस वर्ग में किसने मारी बाजी

छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का समापन 10 जनवरी को होगा.

छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में छत्तीसगढ़ की परम्परा एवं लोक संस्कृति की छटा भी देखने को मिल रही है. इस तीन दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने अपने बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. पहली बार छत्तीसगढ़ में हुए इस राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में राज्य लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं. 

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दूसरे दिन सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में बिल्लस एकल प्रतियोगिता में जहां एक ओर पुरूष वर्ग में 18 वर्ष से कम आयु समूह में सरगुजा संभाग के मो. सरफराज अंसारी ने प्रथम, बस्तर संभाग के खेम सिंह ने द्वितीय और दुर्ग संभाग के ईशान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और 18 से 40 वर्ष के पुरुष वर्ग में सरगुजा संभाग के रामपाल प्रथम, दुर्ग संभाग के पालसिंह द्वितीय एवं रायपुर संभाग के ओमकार तृतीय स्थान पर रहे तो वहीं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में रायपुर संभाग के गणेश्वर राम निषाद ने प्रथम, सरगुजा संभाग के लालमन सिंह ने द्वितीय और तृतीय स्थान पर बिलासपुर संभाग के रविशंकर ने अपना स्थान पक्का किया. 

महिला वर्ग में ये लोग आए अव्वल

दूसरी ओर महिला वर्ग में 18 वर्ष से कम उम्र की बालिका वर्ग में बस्तर संभाग की उर्मिला मौर्य प्रथम, रायपुर संभाग की मीनाक्षी ध्रुव द्वितीय और सरगुजा संभाग की काजल सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया. 18-40 वर्ष आयु समूह में सरगुजा संभाग की नंदनी ने प्रथम, बिलसापुर संभाग की सुरुचि केंवट ने द्वितीय और रायपुर संभाग की सुनीता ध्रुव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है.  इसी प्रकार 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बिलासपुर संभाग की नीरा कश्यप ने पहला, बस्तर संभाग की निशा साहू ने दूसरा एवं सरगुजा संभाग की अनीशा मिंज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया.

10 जनवरी को होगा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का समापन

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत की है. जिसका आयोजन अब छत्तीसगढ़ में हर वर्ष होगा. छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत 6 अक्टूबर 2022 से राजीव गांधी युवा मितान क्लब स्तर से प्रारंभ होकर विभिन्न स्तरों से होते हुए अपने अंतिम पड़ाव राज्य स्तरीय तक पहुंच चुका है. जिसका आयोजन 10 जनवरी 2023 तक होगा.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh Politics: धर्मांतरण को लेकर छत्तीसगढ़ में क्या है सियासी समीकरण, किस पार्टी को मिलेगा फायदा किसे होगा नुकसान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget