एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ का 33वां जिला बनेगा खैरागढ़, सीएम भूपेश बघेल ने वादे के मुताबिक 3 घंटे में की घोषणा

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने वादे के मुताबिक खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा कर दी है.

Raipur News: छत्तीसगढ़ में खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने वादे के मुताबिक खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा कर दी है. खैरागढ़ विधानसभा के परिणाम आने के 3 घंटे के भीतर ही खैरागढ़ छुईखदान गंडई को एक नया जिला बनाने की घोषणा की गई है. इसके बाद राज्य में जिलों की संख्या 33 हो जाएगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अबतक 6 जिलों के लिए घोषणा की है.

3 घंटे में खैरागढ़ छुईखदान गंडई को जिला बनाने की घोषणा
दरअसल खैरागढ़ उपचुनाव के पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव जीतने के 24 घंटे के भीतर खैरागढ़ को नया जिला बनाने की वादा किया था.अब सीएम ने प्रशासनिक इकाईयों के विकेन्द्रीकरण के अपने वायदे को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को खैरागढ़ छुईखदान गंडई को नया जिला बनाने की घोषणा की है. इससे अब खैरागढ़ छुईखदान गंडई के लोगों को सरकारी काम के लिए राजनांदगांव जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

साढ़े तीन साल में 6 जिले
अपको बता दें कि सत्ता की बागडोर संभालने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सबसे पहले गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को जिला बनाया. इसके बाद 15 अगस्त 2021 को राज्य में 4 नए जिलों मोहला-मानपुर-चौकी, सारंगढ़-बिलाईगढ़, महेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सक्ती को जिला बनाए जाने की घोषणा की थी. इन चारों नए जिलों के गठन की अधिसूचना भी जारी हो चुकी है. इसके बाद 16 अप्रैल को खेरागढ़ को नया जिला बनाने के साथ साल्हेवारा को पूर्ण तहसील और जालबांधा को उप तहसील बनाए जाने का ऐलान भी किया.

पहले 125 किलोमीटर की दूरी थी जिला मुख्यालय
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के नया जिला बनने से इस क्षेत्र की जनता को अब अपने काम-काज के लिए राजनांदगांव नही जाना पड़ेगा. गौरतलब है कि खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की दूरी राजनांदगांव से लगभग 40-90 किलोमीटर है. इस नए जिले के साल्हेवारा-बकरकट्टा के अंतिम छोर की गांव की दूरी वर्तमान जिला मुख्यालय राजनांदगांव से लगभग 125 किलोमीटर है. इन इलाकों के लोगों को शासकीय काम-काज से जिला मुख्यालय राजनांदगांव आना-जाना बेहद कठिन, खर्चीला रहा है. नया जिला बनने से लोगों को जिला मुख्यालय आना-जाना आसान होगा.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh: बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस कर रही है ड्रोन का इस्तेमाल, बमबारी में मिल रही बड़ी सफलता

Khairagarh By-Election 2022: सीएम बघेल के सिर पर बैठे हैं हनुमान जी, इसलिए खैरागढ़ उपचुनाव में मिली जीत- कवासी लखमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget