एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: नारायणपुर के एक गांव में धर्मांतरण को लेकर विवाद, दो समुदायों में जमकर मारपीट, थाना प्रभारी की पिटाई

Narayanpur News: नारायणपुर के एएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है. विवादित क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है. उन्होंने कहा कि घायलों के बयान के आधार पर जांच हो रही है.

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में धर्मांतरण का मामला गरमाते जा रहा है.दो समुदाय के बीच लगातार विवाद और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो रही है. नए साल के पहले ही दिन नारायणपुर के एड़का थाना क्षेत्र के गोर्रा गांव में भी धर्मांतरण को लेकर दो समुदाय के बीच जमकर विवाद हुआ. दोनों समुदाय के लोगों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई. इस मारपीट में कई लोग घायल हो गए. बीच बचाव के लिए गए एड़का थाना  प्रभारी पर भी हमला किया गया. उन्हें भी गंभीर चोट आई हैं. उन्हें इलाज के लिए जगदलपुर भेजा गया है. 

बताया जा रहा है कि यह विवाद शनिवार देर रात से शुरू हुआ.विवाद  दूसरे दिन रविवार तक चला. इस दौरान दोनों समुदाय में जमकर मारपीट हुई. वहीं इस मामले में पुलिस के आला अधिकारियों ने दोनों समुदाय की तरफ से लिखित में शिकायत मिलने की बात कही है. मामले की जांच कर कार्यवाही करने की बात कही है.इधर मारपीट की घटना को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने सोमवार को नारायणपुर बंद बुलाया है. समाज ने जिले के बखरुपारा स्थित साप्ताहिक बाजार में  विरोध-प्रदर्शन करने की बात कही है. 

दोनों पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट

जानकारी के मुताबिक नारायणपुर जिले के ऐड़का थाना क्षेत्र के गोर्रा गांव  में शनिवार को रात के अंधेरे में कुछ लोग लाठी-डंडों से लैस और पारंपरिक हथियार लेकर गांव पहुंचे. इन लोगों ने गांव में घरों में सो रहे आदिवासियों को घर से निकाल कर उनके साथ मारपीट की. माहौल बिगड़ने लगा तो वहां से भाग निकले. अगली सुबह रविवार को इस मामले को लेकर ऐड़का थाना में लिखित शिकायत दी गई.इसके बाद घायल ग्रामीणों को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल  भेजा. 

इस मामले को लेकर गोर्रा गांव में सामाजिक बैठक रखी गई थी. बैठक में आसपास गांव के ग्रामीण एक जगह इकट्ठा हुए थे. इस दौरान फिर बड़ी संख्या में हमलावर पहुंचे और ग्रामीणों पर फिर लाठी-डंडों और पारंपरिक हथियारों से हमला कर उनकी बेहरमी से पिटाई कर दी.जैसे ही थाना में इसकी  सूचना मिली.वहां से ऐड़का थाना प्रभारी तुलेश्वर जोशी अपने दल बल के साथ घटनास्थल  पहुंचे. उन्होंने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया.लेकिन हमलावरों ने थाना प्रभारी की भी बात नहीं सुनी. हमलावरों ने थाना प्रभारी और पुलिस जवानों पर हमला कर दिया.इसमें थाना प्रभारी को  गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें बेहतर इलाज के लिए नारायणपुर से जगदलपुर भेजा गया है.मारपीट की इस घटना में कई ग्रामीण भी घायल हुए हैं. उनका नारायणपुर  जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है.

क्या कहना है पुलिस का

नारायणपुर के एएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच में विवाद हुआ है. इस मामले की जांच की जा रही है. विवादित क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है. उन्होंने कहा कि घायलों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. 

इस मामले में सर्व आदिवासी समाज और सर्व समाज ने सोमवार को नारायणपुर बंद की अपील की है. बंद को देखते हुए पुलिस ने जिले में चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं.सोमवार को बखरूपारा के साप्ताहिक बाजार में सर्व आदिवासी समाज के द्वारा भीड़ इकट्ठा करने  की जानकारी मिली है.नारायणपुर के कलेक्टर और एसपी ने गोर्रा गांव में स्थिति नियंत्रण में होने की बात कही है.

ये भी पढ़ें

Chhattisgarh: ठंड में सताने वाला कोहरा बनने की क्या है वजह और कैसे बनती हैं ओस की बूंदें? जानें- यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget