एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: बस्तर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बाजारों में दिख रही भीड़, प्रशासन भी नहीं गंभीर

Bastar News: नया साल और क्रिसमस के मद्देनजर बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है. लेकिन कोविड के नियमों का पालन होता नहीं दिखाई नहीं दे रहा है. बस्तर में प्रशासन और लोगों की लापरवाही भारी पड़ सकती है.

Bastar News: नया साल और क्रिसमस त्यौहार के मद्देनजर बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है. जगदलपुर शहर के बाजारों में लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं. लेकिन कोविड के नियमों का पालन होता नहीं दिखाई नहीं दे रहा है. शहर के व्यावसायिक संस्थानों में ना तो सैनिटाइजर रखा है और ना ही मास्क पहनने पर लोगों को समझाइश दी जा रही है. ऐसे में बस्तर में एक बार फिर कोरोना विस्फोट होने का खतरा बना हुआ है. अन्य जिलों के साथ बस्तर में भी कोरोना का मामला उजागर हो रहा है. बावजूद इसके प्रशासन कोविड नियमों का पालन कराने पर गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है.

कोरोना के प्रति लापरवाही पड़ सकती है भारी

देश में एक बार फिर कोरोना और नए वेरिएंट ओमिक्रोन ने खलबली मचा रखा है. कई राज्यों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है. छत्तीसगढ़ में भी 2 दिन पहले 35 संक्रमित मरीजों की पुष्टि के बाद एक बार फिर कोरोना का खतरा मंडराने लगा है. बस्तर संभाग के सभी जिलों में त्यौहार और नए साल को देखते हुए निकले लोग मास्क का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है. खासकर व्यावसायिक संस्थानों के संचालक भी लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं. ज्यादातर दुकानों में सैनिटाइजर और हाथ धुलाई के नियमों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. 

बाजारों में कोविड नियमों का नहीं हो रहा पालन

ठंड बढ़ने के साथ बस्तर में कई लोग मौसमी बीमारी के चपेट में आ रहे हैं और कोरोना जांच के दौरान संक्रमित मिल रहे हैं. बावजूद इसके प्रशासन पूरी तरह से कोरोना को लेकर लापरवाही बरतता दिखाई दे रहा है. गौरतलब है कि बस्तर जिले में अब तक कोरोना की सेकेंड डोज केवल 43 फीसद लोगों को ही लग पाई है. अभी भी 57 फीसद लोगों को कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज  नहीं लग पाया है. देश भर में धीरे धीरे कोरोना से संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़ने के साथ बस्तर में भी प्रशासन और बस्तरवासियो की लापरवाही भारी पड़ सकती है.

ये भी पढ़ें

Chhattisgarh News: रायगढ़ के स्कूल में कोरोना विस्फोट, 13 छात्र पाए गए वायरस से संक्रमित

Chhattisgarh News: कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को देखते हुए जारी किया गया आदेश, जान लें कितने लोगों को होगी अनुमति

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget