एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: विरोध कर रही भीड़ पर भड़कीं कांग्रेस नेता शकुंतला साहू, बाहरी नेताओं पर दिया ये बयान

Raipur News: बीजेपी ने उनके इस बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि कितनी विचित्र स्थिति है कि कांग्रेस विधायक काम का हिसाब मांगने वाली अपनी ही निर्वाचक जनता को तलवे चाटने वाला बता रही हैं.

Raipur News: छत्तीसगढ़ में चुनाव नजदीक आ रहे हैं. चुनावों के नजदीक आते ही बरसाती मेंढ़क की तरह नेताओं ने भी आम जनता के बीच जाना शुरू कर दिया है. चुनाव जीतने के बाद सालों-साल जनता को मुंह न दिखाने वाले ऐसे नेताओं को कुछ लोगों का विरोध भी झेलना पड़ रहा है. ऐसा ही एक मामला कसडोल विधानसभा (Kasdol Assembly) से सामने आया. क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंची युवा विधायक शकुंतला साहू (Shakuntala Sahu) का जब कुछ लोगों ने विरोध किया तो वह भड़क गईं. इसके बाद उन्होंने तुंरत मंच से उनका विरोध कर रहे लोगों को खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी. शकुंतला साहू का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

शकुंतला साहू ने दिया विवादित बयान
दरअसल मामला कसडोल विधानसभा क्षेत्र के गांव दतान का है. गांव में भाईदूज के दिन मातर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शकुंतला साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंची थीं. जैसे ही वह वहां पहुंची कुछ लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया. इस पर वह भड़क गईं और कहा जब इतने साल तक परदेशिया (छत्तीसगढ़ से बाहर के नेता) लोग कांग्रेस और बीजेपी के विधायक थे, तब तो उनका विरोध नहीं किए. परदेशिया लोगों के तलवे चाट रहे थे और मेरा विरोध करते हो. इसके आगे उन्होंने अपशब्द का भी प्रयोग किया. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.           

मैंने कुछ गलत नहीं बोला
जब मीडिया ने उनसे उनके बयान को लेकर बात की तो उन्होंने कहा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं बोला है. पूरा वीडियो फेसबुक पर डला है देख लीजिए. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान शराब पीकर कुछ लोग नारेबाजी कर रहे थे. पुलिस वालों ने उन्हें समझाया भी लेकिन तब भी वे नहीं माने. जब मेरी भाषण की बारी आई तब भी वे नारेबाजी कर रहे थे. तब मैंने उन्हें खरी-खोटी सुनाई. साहू ने दावा किया कि हंगामा करने वाले बीजेपी से थे.

 बीजेपी ने जताई कड़ी अपत्ति
इस विवादित बयान पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है. बीजेपी प्रवक्ता रंजना साहू ने कहा कि कितनी विचित्र स्थिति है कि कांग्रेस की विधायक काम का हिसाब मांगने वाली अपनी ही निर्वाचक जनता को तलवे चाटने वाला बता रही हैं. यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा अपमान है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यही राज संस्कृति विकसित की है कि उनकी विधायक अपने क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी से भागने पर विरोध करने वाली जनता को गरिया रही हैं. त्रस्त जनता इनका विरोध कर रही है तो वे जनता से अभद्रता पर उतर आए हैं.

एमएलए का पहले भी रहा है विवादों से नाता
गौरतलब है कि इससे पहले भी एमएलए शकुंतला साहू का विवादों से नाता रहा है. बलौदाबजार जिले में एक सीमेंट प्लांट में घायल हुए मजदूर की मौत को लेकर उनका आईपीएस अंकिता शर्मा से भी विवाद हुआ था, तब उन्होंने अंकिता से उनकी औकात दिखाने की बात कही थी. शकुंतला के इस बयान की भी जमकर आलोचना हुई थी.

यह भी पढ़ें:

Bastar News: नक्सली संगठन में भर्ती करने वाले पांडु ने किया सरेंडर, 22 बड़ी वारदातों में रहा है शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget