एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में भीषण सड़क हादसा, बाइक- स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद 5 लोगों की मौत

Chhattisgarh News: भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ मार्ग पर शराब के नशे में स्कॉर्पियो चालक ने सामने से आ रहीं दो बाइकों को टक्कर मार दी. इसमें तीन युवक और दो युवतियों की मौत हो गई.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में शुक्रवार (27 दिसंबर) को बड़ा हादसा हो गया. भानुप्रतापपुर- अंतागढ़ मार्ग पर स्कॉर्पियो ने दो बाइकों को टक्कर मार दी. इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ये सभी पांचों कॉले स्टूडेंट थे.

जानकारी के मुताबिक भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ मार्ग पर शराब के नशे में स्कॉर्पियो चालक ने सामने से आ रहीं दो बाइकों को टक्कर मार दी. इसमें तीन युवक और दो युवतियों की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पाचों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है. इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची और तुरंत स्कॉर्पियो वाहन चालक को हिरासत में ले लिया. मृतकों में दो युवती और तीन युवक शामिल है, जिसमें चार मृतकों की शिनाख्त हो चुकी है, जबकि एक की शिनाख्ती करने में पुलिस जुटी हुई है.
 
खंडी नदी के पास हुआ हादसा
 
भानुप्रतापपुर एसडीओपी पी.एस पैंकरा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को शाम करीब 4:30 बजे भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के खंडी नदी के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने दो बाइक सवारों को जबरदस्त टक्कर मारी, जिससे मौके पर ही 2 बाइक में सवार कुल पांच लोगों की मौत हो गई, वही स्कॉर्पियो वाहन सड़क के नीचे पलट गई, प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत स्कॉर्पियो वाहन चालक को पकड़ा और इसके बाद इसकी सूचना भानुप्रतापपुर थाना को दी.
 
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने तुरंत स्कॉर्पियो वाहन चालक को हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले आई. आरोपी चालक से पूछताछ में जानकारी मिली है कि वह बीजापुर जिले का रहने वाला है और वह भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ जा रहा था, वहीं बाइक सवार मृतकों में तीन संबलपुर के निवासी थे और अन्य 2 मृतक राजनांदगांव के मानपुर के निवासी थे, घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है, इधर मर्ग कायम कर शवो को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
 
मृतकों की हुई पहचान
 
एसडीओपी पी.एस पैकरा ने बताया कि मृतकों की पहचान संबलपुर निवासी कामती कावड़े चौगेल, प्रियंका निषाद संबलपुर, मृतक चौकेश्वर प्रजापति संबलपुर, सेवन कुमार चंपाटोला मानपुर, वही एक अन्य की पहचान भी मानपुर  निवासी के रूप में की गयी है.
 
ये भी पढ़ें
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget